एक्सप्लोरर

सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 प्लस कल भारत में होंगे लॉन्च, ये हो सकती है कीमत

सैमसंग इंडिया के स्टोर पर लॉन्च से पहले ही 2 हजार रुपये चुकाकर S9 और S9 प्लस की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है.

नई दिल्ली: टेक जाइंट सैमसंग भारत में कल अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और S9 प्लस लॉन्च करने जा रही है. सैमसंग का ये लॉन्च इवेंट कल देश की राजधानी दिल्ली में 11.30 बजे शुरू होगा. सैमसंग ने गैलेक्सी S9 और S9 प्लस स्मार्टफोन को बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक पहले 25 फरवरी को लॉन्च किया था. अब तक सैमसंग की ओर से भारत में इन स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन सैमसंग ने पहले ही अपनी वेबसाइट पर दोनों स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी.

सैमसंग इंडिया के स्टोर पर लॉन्च से पहले ही 2 हजार रुपये चुकाकर S9 और S9 प्लस की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की बिक्री 16 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. सैमसंग ने S9 और S9 प्लस में सबसे बेहतरीन कैमरा होने का दावा किया है.

ये हो सकती है कीमत

अगर भारत में गैलेक्सी S9 की बात करें तो इसके 64GB वेरिएंट का कीमत करीब 50,000 रुपये या उससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है. वहीं गैलेक्सी S9 प्लस के 64GB वेरिएंट की कीमत 60,000 रुपये से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. भारत में दोनों स्मार्टफोन्स के 64GB, 128GB और 256GB वेरिएंट्स को लॉन्च किया जाएगा.

गैलेक्सी S9 और S9 प्लस की ऑनलाइन बुकिंग भारत में हुई शुरू, ऐसे करें बुक

गैलेक्सी S9 और S9 प्लस की खूबियां

गैलेक्सी S9 और S9 प्लस में 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है. गैलेक्सी S9 5.8 इंच की स्क्रीन के साथ आता है और S9 प्लस 6.2 इंच की स्क्रीन के साथ आता है. दोनों का रिजॉल्यूशन 2960 x1440 पिक्सल है. इसबार के गैलेक्सी स्मार्टफोन की तुलना में थोड़े बड़े हैं. दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 के साथ आएंगे. कुछ बाजारों में इसका Exynos प्रोसेसर वर्जन आएगा. उम्मीद के मुताबिक गैलेक्सी S9 में 4 जीबी रैम और S9 प्लस में 6 जीबी रैम दी गई है. साथ ही ये 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएंगे जो बढ़ाए जा सकेंगें.

बेहतरीन कैमरा, AR इमोजी और सुपर स्लोमो के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S9, S9+

कैमरा इस साल के गैलेक्सी स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाईलाइट है. गैलेक्सी S9 सिंगल लेंस कैमरा के साथ आता है वहीं S9 प्लस डुअल कैमरा के साथ आता है. ये डुअल अपर्चर के साथ आते हैं जो मैनुअली भी एडजस्ट किए जा सकते हैं. कम रोशनी में यो f/1.5 और ज्यादा रोशनी में ये कैमरा f/2.4 अपर्चर पर खुद सेट हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget