एक्सप्लोरर

फ्लिपकार्ट और अमेजन पर शुरू हुई सेल, मिल रहा है 80% तक डिस्काउंट, बैंक बेनिफिट्स और भी बहुत कुछ

इस सेल में कस्टमर्स को दोनों ही प्लेटफॉर्मस पर डेबिट कार्ड पर ईएमआई , नोकॉस्ट ईएमआई का आप्शन मिलेगा और बजाज फाइनेंस के जरिए भी आप सामान खरीद पाएंगे.

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आज 19 जनवरी से साल की पहली सेल शुरू हो गई है. 4 दिन तक चलने वाली इस सेल को फ्लिपकार्ट ने 'द रिपब्लिक डे सेल' और अमेजन ने 'ग्रेट इंडियन सेल' नाम दिया है. दोनों कंपनियां सेल में 80 प्रतिशत तक की बचत करने का मौका दे रही हैं. साथ ही, इनके एक्सक्लुसिव प्रोडक्ट भी सेल से खरीद पाएंगे. ऐसे में हम यहां आपको इन सेल से जुड़ी सभी जरूरी बातें बता रहे हैं. ये सेल 19 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक चलेगी.

फ्लिपकार्ट पर कस्टमर्स को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और कोटक महिंद्रा बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल 18 जनवरी को रात 8 बजे शुरू हुई. इन ग्राहकों को फ्री और फास्ट डिलिवरी के साथ कॉइन अर्न और एक्सचेंज करने, सुपीरियर कस्टमर सपोर्ट जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी.

अमेजन पर ग्राहकों को SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा.अमेजन की सेल प्राइम मेंबर्स के लिए 18 जनवरी को 12 AM पर शुरू हो चुकी है. अगर इस सेल में कोई ग्राहक शामिल होना चाहता है तब उसे प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी. इसका मंथली चार्ज 129 रुपए है. कंपनी प्राइम ग्राहकों को फास्ट और फ्री डिलिवरी के साथ वीडियो, म्यूजिक जैसी सर्विसेज भी फ्री दे रही है.

अब बात करें ऑफर्स की तो इलेक्ट्रॉनिक और एसेसीरीज पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल रहा है. स्मार्टवॉच पर जहां 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट है वहीं हेडफोन और स्पीकर्स पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

टीवी और अन्य एपलाइंसेस पर 75 प्रतिशत तक का ऑफ दिया जा रहा है. यही नहीं कपड़ों पर भी 50 से लेकर 80 प्रतिशत का ऑफ दिया जा रहा है.

अगर आपको मोबाइल खरीदना तो मोबाइलों पर भी अच्छी सेल चल रही है और कई अच्छे ब्रैंड्स के फोन कम पैसों में दिए जा रहे हैं. ऐसे में इस मौके को हाथ से जाने ना दें और अपनी पसंद का फोन खरीद डालें. आपको बता दें कि रियलमी, सैमसंग, वीवो, ओप्पो और शाओमी जैसे फोन्स पर खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है.

वहीं अमेजन सेल में अगर आप मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे हैं तो भी ये वक्त आपके लिए काफी अच्छा है क्योंकि इस सेल के दौरान मोबाइलों पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. यही नहीं आपको नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर के साथ साथ और भी कई डील मिलेंगी.

इनके अलावा अमेजन इको, फायर टीवी और किंडल पर 45 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. जो छोटे उद्योग अमेजन के जरिए अपना सामान बेचते हैं उन पर भी 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इन सबके अलावा भी अमेजन पर कई तरह की डील्स और ऑफर्स हैं. तो अगर आप कुछ भी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप एक बार अमेजन देख सकते हैं साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट के बीच दामों का कंपेरिजन कर सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं.

WhatsApp बना एंड्रॉयड में पांच बिलियन से ज्यादा बार इंस्टॉल होने वाला नॉन गूगल एप

आईफोन में रिंगटोन नहीं बदल पा रहे हैं ? परेशान ना हों, इस खबर को पूरा पढ़ें

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget