एक्सप्लोरर

आज होगी Redmi Y2 की पहली बिक्री , यहां जानिए किन ऑफर्स के साथ इसे खरीद सकते हैं आप

आज शाओमी के मोस्ट अवेटेड बजट सेल्फी स्मार्टफोन रेडमी Y2 की भारत में पहली बिक्री होगी. आज यानी 12 जून को दोपहर 12 बजे से इसे ग्राहक एमेजन इंडिया और mi.com से खरीद सकेंगे.

नई दिल्लीः आज शाओमी के मोस्ट अवेटेड बजट सेल्फी स्मार्टफोन रेडमी Y2 की भारत में पहली बिक्री होगी. आज यानी 12 जून को दोपहर 12 बजे से इसे ग्राहक एमेजन इंडिया और mi.com से खरीद सकेंगे. एमेजन एक्सक्लूसिव ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी Y1 का अपडेटेड वेरिएंट है. रेडमी Y2 का सेल्फी कैमरा सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. इसमें 16MP का AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) कैमरा इसे अपने बजट का खास फोन बनाता है.

लॉन्च ऑफर्स रेडमी Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है. 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला इस कीमत के साथ आता है. वहीं, इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,999 रुपये में उपलब्ध होगा. ICICI बैंक और एयरटेल कस्टमर्स को इस पर खास ऑफर मिलेगा. ICICI बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके रेडमी Y2 खरीदने पर पर 500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा. वहीं, एयरटेल कस्टमर्स को 1,800 रुपये का कैशबैक मिलेगा और साथ ही 240 जीबी डेटा भी फ्री दिया जाएगा.

Redmi Y2 के स्पेसिफिकेशन डुअल सिम वाला रेडमी Y2 एंड्रॉयड ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है जो कंपनी के रोम MIUI 9.5 पर काम करता है. इसमें 5.99 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 18:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 ग्राफिक चिप दी गई है. ये 4 जीबी और 3 जीबी के दो रैम वेरिएंट में आता है.

कैमरा की बात करें तो रेडमी Y2 के रियर बॉडी पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है जो एलईडी सेल्फी फ्लैश के साथ आता है. 32 और 64 जीबी स्टोरेज वाला ये फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्टिव है.

रेडमी Y2 फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है. फोन को पावर देने के लिए 3080mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये पूरे दिन की बैटरी लाइफ देगा. कनेक्टिविटी फीचर में 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget