एक्सप्लोरर

आज पहली बार सेल में मिलेगा Realme 7 Pro, इस फोन को देता है टक्कर

हाल ही में लॉन्च किया गया Realme 7 Pro आज पहली बार सेल में बिकने को तैयार है. आप इसे आज फ्लिपकार्ट और Realme.com पर जाकर खरीद सकते हैं.

ओप्पो का Realme 7 Pro स्मार्टफोन आज पहली बार बिक्री के लिए सेल में उपलब्ध होगा. फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया था. Realme 7 Pro कंपनी के पॉप्युलर हैंडसेट रियलमी 6 प्रो का अपग्रेडेड वेरिएंट है. ये फोन 65 वाट फास्ट चार्जिंग, एमोलेड स्क्रीन और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और शानदार कैमरा फीचर्स से लैस है.

कीमत Realme 7 Pro के 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के दाम 21,999 रुपये तय किए गए हैं. ये फोन आज पहली बार फोन फ्लिपकार्ट और Realme.com पर सेल में बिकेगा. इसमें फोन मिरर ब्लू और मिरर सिल्वर कलर ऑप्शन दिए गए हैं.

Realme 7 Pro स्पेसिफिकेशंस रियलमी के इस फोन में 6.4 इंच एमोलेड फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है. इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है. रैम 6GB और 8GB दी गई है. फोन में128GB स्टोरेज दी गई है. इसके अलावा आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे बढ़ा भी सकते हैं. फोन में ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड रियलमी यूआई दिया गया है.

कैमरा रियलमी 7 प्रो में 64 मेगापिक्सल सोनी IMX682 प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए गए हैं. फ्रंट में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

बैटरी इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 65 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिहाज से रियलमी 7 प्रो में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए गए हैं. इस फोन में आप दो सिम डाल सकते हैं.

Samsung Galaxy M31s से होगा मुकाबला Realme 7 सीरीज का मुकाबला Samsung Galaxy M31s से होगा. इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले लगाया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Samsung एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर दिया है जोकि 2.3 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड से लैस है. इस नए फोन में 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग से लैस है. इस फोन के साथ 25W का फास्ट चार्जर भी मिलता है. फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये फोन बेहद खास है. इसमें चार कैमरे का सेटअप दिया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस , तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. यह फोन 4K विडियो रिकॉर्ड शूट करने की आजादी देता है. इस फोन की कीमत 19,499 रुपये है.

ये भी पढ़ें

अब आपके बजट में होंगे ये स्टाइलिश फोन, 7000 रुपये कम हुई कीमत ये हैं भारत के बेस्ट 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget