एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के लिए खुद को रखें तैयार, घर पर रखें यह 5 गैजेट्स

देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान काफी लोग मारे गए. ऐसे में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने से पहले आप कुछ जरूरी चीजों को खरीद कर अपने पास रख लें. इससे आपको काफी मदद मिलेगी.

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. वहीं देशभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 3 करोड़ 11 लाख के ऊपर पहुंच गया है. देश में जहां कोरोना संक्रमण के दौरान सबसे ज्यादा मौतें हुईं, सही समय पर इलज नहीं मिलने के कारण ज्यादातर मौतों देखी गई. इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है.

कोरोना संक्रमण की तीसरे लहर आने से पहले हमें अपने पास कुछ जरूरी चीजों को अपने पास रखना बेहद जरूरी है. जिसकी मदद से घर पर रहकर हम इस महामारी से बच पाएंगे. आज हम आपको उन पांच गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो संक्रमण काल के इस दौर में आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

पल्स ऑक्सीमीटर

कोरोना काल में पल्स ऑक्सीमीटर आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. इसके द्वारा आप अपने शरीर में ब्लड के ऑक्सीजन लेवल को माप सकते हैं. एक पल्स ऑक्सीमीटर SpO2 के स्तर को ट्रैक करने में मदद कर सकता है और जान सकता है कि चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है या नहीं. बाजार में इसकी कीमत 500 रुपए से शुरू होकर 2500 तक हो सकती है. इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से खरीद सकते हैं.

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

कोरोना काल की दूसरी लहर के दौरान ज्यादातर लोग ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मारे गए. वहीं इस दौरान काफी लोगों की जान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मदद से बचाई गई. एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हमारे द्वारा सांस लेने वाली हवा से नाइट्रोजन और अन्य अशुद्धियों को समाप्त करता है. इस डिवाइस को अमेज़न पर ऑनलाइन खरीदा जा सकता है.

डिजिटल आईआर थर्मामीटर

कोरोना काल में लोगों के शरीर का तापमान मापने के लिए यह कारगार उपकरण है. इसका इस्तेमाल ऑफिस, मॉल, दुकानों और अन्य जगहों पर लोगों के दूरी बनाए रखते हुए शरीर के तापमान को मापा जा सकता है. यह उपकरण शरीर के 2 से 3 इंच की दूरी पर भी सटीक तापमान बताता है. इसके द्वारा किसी के भी शरीर से कॉन्टैक्ट कम होने से कोरोना इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है.

डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर

कोरोना संक्रमण काल में लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं. ऐसे में अगर आफ अपने ब्लड प्रेशर की जांच करना चाह रहे हैं तो डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इसे खरीदते समय यह देखना ना भूले की आपकी मशीन पल्स रेट को भी दिखा रही है. एक अच्छे ब्लड प्रेशर मॉनिटर की कीमत 2,000 रुपये से 3,000 रुपये हो सकती है.

डिजिटल ग्लूकोमीटर

कोरोना संक्रमण ज्यादातर शुगर के मरीज को अपना शिकार बना रहा है. वहीं शुगर के मरीजों की ही सबसे ज्यादा मौत कोरोना संक्रमण के कारण देखी गई है. ऐसे में शुगर रोगी घरों में कैद होकर रह गए हैं. अगर आप शुगर के पेशेंट हैं या फिर आप घर से बाहर गए बिना अपना शुगर लेवल जांचना चाहते हैं तो डिजिटल ग्लूकोमीटर आपके काफी काम आ सकती है.  ग्लूकोमीटर की कीमत 500 रुपये से शुरू हो सकती है. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध होते हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Weight Loss: वजन घटाना है तो सफेद चीजों को हटाकर, डाइट में शामिल करें ये काली चीजें

Weight Loss: डाइटिंग कर रहे हैं तो इन 5 फलों को बिल्कुल न खाएं, वजन घटाने में होगी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget