एक्सप्लोरर

बीएसएनएल ने पेश किया मित्रम प्लस प्लान, मिलेगा 5 जीबी डेटा और 250 मिनट कॉलिंग रोजाना

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 109 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान का नाम है मित्रम प्लस. ये प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 109 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान का नाम है मित्रम प्लस. ये प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर को 5 जीबी डेटा और 250 मिनट रोजाना कॉलिंग मिलती है.

आपको बता दें कि बीएसएनएल का एक प्लान 'मित्रम' पहले से बाजार में मौजूद है. 49 रुपये वाले इस प्लान में 40 रुपये का टॉक टाइम और 500 एमबी डेटा दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 15 दिनों की होती है.

सावधान, लंबे समय तक काम करने से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

109 रुपये वाले इस मित्रम प्लस प्लान में यूजर देश भर में किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकता है. 250 मिनट खत्म हो जाने के बाद ऑन नेट कॉलिंग का रेट 1.2 पैसा प्रति सेकेंड होगा.

वहीं ऑफ नेट कॉलिंग के लिए 1.5 पैसे प्रति सेकेंड का रेट होगा. आपको बताएं कि 90 दिन वैलिडिटी वाले इस प्लान में कॉलिंग और डेटा 20 दिन के लिए दिया जा रहा है. फिलहाल ये प्लान केरल सर्किल के बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए हैं.

जियो का जो अफोर्डेबल प्लान 84 दिनों के लिए है उसकी कीमत 329 रुपये है. इस पैसे में यूजर को 6 जीबी कुल डेटा दिया जाता है. साथ में जियो से जियो अनलिमिटेड और अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट दिए जाते हैं. साथ ही 1000 एसएमएस भी दिए जाते हैं.

टहलना और साइकिलिंग हो सकते हैं दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: रिसर्च

वहीं एयरटेल का जो प्लान 84 दिनों के लिए हैं उसमें 1.5 जीबी डेटा रोजाना दिया जाता है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है. इस प्लान के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जाते हैं और इसकी कीमत है 598 रुपये.

बीएसएनएल का मित्रम प्लान फिलहाल केरल सर्किल के लिए है लेकिन अगर ऐसा कोई प्लान बीएसएनएल देश भर के लिए लॉन्च करता है तो शायद उपभोक्ताओं के लिए फायदा होगा.

दूसरी तरफ अगर जियो और एयरटेल के प्लान्स को देखा जाए तो जियो का प्लान थोड़ा सस्ता लगता है लेकिन सही मायने में अनलिमिटेड नहीं है वहीं एयरटेल के दाम थोड़ा अधिक हैं.

नोट- कोई भी वारुचर, कूपन खरीदने से पहले कंपनी के नियम शर्तें देख लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget