एक्सप्लोरर

POCO M3 Pro भारत में इस दिन देगा दस्तक, कंपनी के पहले 5G फोन में मिलेंगे ये फीचर्स

POCO M3 Pro भारत में कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन होगा. इस फोन में कंपनी MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर के साथ-साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. फोन की कीमत 16000 रुपये के आस-पास हो सकती है.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के सबब्रांड POCO भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये फोन 8 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने ट्विटर पर इसका ऐलान किया है. साथ ही ये भी घोषणा की है कि इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर की जाएगी. लॉन्च होने से पहले आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस और इसकी संभावित कीमत के बारे में. 

संभावित कीमत
POCO M3 Pro 5G के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ग्लोबल मार्केट में 159 euros यानी करीब 14,300 रुपये  है. जबकि इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 179 euros यानी लगभग 16,000 रुपये तक है. माना जा रहा है कि भारत में भी ये फोन इतनी ही कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

संभावित स्पेसिफिकेशंस
POCO M3 Pro 5G में 6.50 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है. ये फोन MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

कैमरा
POCO M3 Pro 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल दिया गया है. इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
पावर के लिए POCO M3 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है. फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Poco Yellow, Power Black और Cool Blue कलर ऑप्शंस के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है.

Realme 8 से होगा मुकाबला
POCO M3 Pro 5G का भारत में Realme 8 5G से मुकाबला होगा. इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन  डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करता है. ये फोन 4 GB+ 128 GB और 8G+ 256GB दो वेरिएंट में अवेलेबल है.

ऐसा है कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो Realme 8 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल के दो अन्य लेंस दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Realme X7 Max 5G भारत में हुआ लॉन्च, 12 GB रैम के साथ मिलेगा 64 MP का कैमरा

6GB रैम वाले इन शानदार Smartphone के बारे में जान लीजिए, कीमत 15 हजार रुपये से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget