एक्सप्लोरर

पेटीएम ने वापस लिया 2 फीसदी चार्ज लगाने का फैसला, 8 मार्च को ही लगाया था चार्ज

नई दिल्ली: पेटीएम ने मोबाइल बटुए में क्रेडिट कार्ड के जरिये पैसा डालने पर 2 फीसदी चार्ज लगाने के फैसले को वापस ले लिया है. दो दिन पहले ही कंपनी ने यह चार्ज लगाया था.

अलीबाबा समर्थित पेटीएम ने आठ मार्च को चार्ज लगाने की घोषणा की थी. कंपनी ने यह पाया है कि कई लोग मुफ्त में कर्ज लेने के लिये अपने मोबाइल बटुए में पैसा क्रेडिट कार्ड के जरिये डाल रहे हैं और बाद में उस पैसे को अपने बैंक खाते में बिना किसी प्रकार के चार्ज के ट्रांसफर करते हैं. पेटीएम ने एक बयान में कहा, ‘‘लाखों ग्राहकों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कंपनी ने 2 फीसदी चार्ज हटाने का फैसला किया है. वह कई नई चीजें लाएगी और दुरुपयोग को रोकने के लिये निरंतर कदम उठाएगी.’’ कंपनी अपनी टीम को भी मजबूत कर रही है जो दुरूपयोग की पहचान कर उसे बंद करने पर ध्यान देगी.

पेटीएम ने जहां 2 फीसदी चार्ज लगाना शुरू किया था, वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी मोबीक्विक ने कहा था कि वह इस प्रकार का कोई लेन-देन चार्जनहीं लगाएगी.

ग्राहक जब अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, मोबाइल वॉलेट कंपनियों को कार्ड नेटवर्क और उसे जारी करने वाले बैंकों को चार्ज भुगतान करना होता है. अगर ग्राहक क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसा डालते हैं और उसे बैंक में ट्रांसफर करते हैं. इससे ई-वालेट कंपनियों को नुकसान होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल

'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश

Embed widget