एक्सप्लोरर

OnePlus 7, OnePlus 7 Pro को भारत में किया गया लॉन्च, ये है फोन की कीमत, जानिए स्पेक्स और सेल डेट

वनप्लस 7 प्रो की कीमत 48,999 रूपये है जहां आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है. जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए यूजर्स को 52,999 रूपये चुकाने होंगे वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए यूजर्स को 57, 999 रूपये देने होंगे.लॉन्च ऑफर्स की अगर बात करें तो एसबीआई के कार्ड पर 2000 रूपये का कैशबैक मिल रहा है तो वहीं 70 प्रतिशत तक की बायबैक और जियो की तरफ 9300 रूपये के फायदे.

नई दिल्ली: वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 7 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जिसमें वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो शामिल है. वनप्लस 7 प्रो कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो पॉप- अप सेल्फी कैमरे, 2K 90Hz बेजेल- लेस डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है. वहीं वनप्लस 7 वनप्लस 6T का अगला वर्जन है. फोन में कुछ उसी तरह के फीचर्स भी दिए गए हैं. डिवाइस की सेल बस कुछ दिनों में शुरू होने वाली है.

OnePlus 7, OnePlus 7 Pro को भारत में किया गया लॉन्च, ये है फोन की कीमत, जानिए स्पेक्स और सेल डेट

वनप्लस 7, वनप्लस 7 प्रो- कीमत और ऑफर्स

वनप्लस 7 प्रो की कीमत 48,999 रूपये है जहां आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है. जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए यूजर्स को 52,999 रूपये चुकाने होंगे वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए यूजर्स को 57, 999 रूपये देने होंगे. फोन एमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगा तो वहीं कंपनी के इ स्टोर और वनप्लस ऑफलाइन स्टोर्स पर भी फोन को उपलब्ध करवाया जाएगा.

वनप्लस 7 की अगर बात करें तो फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध करवाया गया है जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है तो वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए यूजर्स को 32,999 रूपये और 37,999 रूपये देने होंगे. फोन को एमेजन इंडिया, इ स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध करवाया जाएगा.

वनप्लस 7 प्रो मिरर ग्रे वर्जन सेल के लिए 17 मई से उपलब्ध होगा वहीं नेब्यूला ब्लू वेरिएंट 28 मई से सेल के लिए उपलब्ध होगा. ऑलमंड वेरिएंट को जून में उपलब्ध करवाया जाएगा.

लॉन्च ऑफर्स

लॉन्च ऑफर्स की अगर बात करें तो एसबीआई के कार्ड पर 2000 रूपये का कैशबैक मिल रहा है तो वहीं 70 प्रतिशत तक की बायबैक और जियो की तरफ 9300 रूपये के फायदे. वहीं आज से पॉप अप इवेंट की भी शुरूआत होने जा रही है. यूजर्स डिवाइस को बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहरों में इसका अनुभव कर पाएंगे.

OnePlus 7, OnePlus 7 Pro को भारत में किया गया लॉन्च, ये है फोन की कीमत, जानिए स्पेक्स और सेल डेट

वनप्लस 7 प्रो के स्पेक्स और फीचर्स

फोन में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो डुअल स्टीरियो स्पिकर्स के साथ आता है. फोन तीन रंगों में आता है. डिवाइस में 6.7 इंच का बड़ा फ्लूयड एमोलेड डिस्प्ले है जो 2K रेजॉल्यूशन के साथ आता है तो वहीं 90Hz रिफ्रेश रेट भी दिया गया है. फोन में क्वालकॉ स्नैपड्रगैन 855 प्रोसेसर है जो एड्रिनों 640 जीपीयू के साथ आता है.

फोन 6जीबी/8 जीबी/12 जीबी रैम और 128जीबी/256 जीबी UFS 3.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. फोन गगूल के एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. तो वहीं इसमें कंपनी का खुद का ऑक्सीजन ओएस 9.5 स्किन ऑन टॉप दिया गया है. फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो वार्प चार्ज टेक्नॉलजी के साथ आती है.

कैमरा

बता दें कि ये पहला वनप्लस का डिवाइस है जो ट्रिपल कैमरे के साथ आता है. फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लगा हुआ है जो f/1.6 अपर्चर, OIS और 7P लेंस तो वहीं 8 मेगापिक्सल के सेंसर, OIS और 6P लेंस के साथ आता है. फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो PDAF और 6P लेंस के साथ आता है. डिवाइस 3X ऑप्टिकल जूम फीचर दिया गया है. फ्रंट के मामले में फोन में 16 मेगापिक्सल का मोटोराइज्ड पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है.

वनप्लस 7 के स्पेक्स और फीचर्स

फोन में 6.41 इंच का ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 2340*1080 पिक्सल्स का है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है जो एड्रिनो 640 जीपीयू के साथ आता है. फोन 6 और 8 जीबी रैमऔर 128 और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. डिवाइस गूगल के एंड्रॉयड पाई पर काम करता है. फोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है. फोन 20W की सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

कैमरे के मामले में फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है. फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget