एक्सप्लोरर

पहला एज सेंसर वाला HTC U11 लॉन्च, स्नैपड्रैगन 835 और 6GB RAM से लैस

नई दिल्लीः ताइवानी कंपनी HTC ने आज लंबे इंतजार के बाद अपना नया बेहद अनोखा स्मार्टफोन HTC U11 लॉन्च किया. ये स्मार्टफोन एज सेंसर के साथ आते हैं जो स्मार्टफोन की दुनिया में बिलकुल नया सेगमेंट है. यूरोप में इसकी कीमत 749 पाउंड (लगभग 53,000 रुपये) रखी गई है. HTC U11 सिल्वर, सफायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लैक, आइस व्हाइट और सोलर रेड कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा. HTCU11 एज सेंसर का क्या है काम? HTC U11 की सबसे बड़ी खासियत इसका एज सेंसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 SoC प्रोसेसर है. इसके एज सेंस फीचर की बात करें तो इसके स्क्वीज़ फीचर की मदद से यूजर कैमरा ऑन कर सकता है और मैसेज भी भेज सकता है. इसके अलावा यूजर स्क्वीज़ जेस्चर को कस्टमाइज करके इसके जरिए इमेल भेज सकता है और पसंदीदा एप और गेम भी खोल सकते हैं. एज सेंसर को और भी यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए एज सेंसर टच मोड को यूजर दो तरीके से इस्तेमाल करने का आप्शन दिया गया है. इसमें शॉर्ट स्क्वीज़ (थोड़ी देर तक स्क्वीज़) और स्क्वीज़ ऑन होल्ड ऑप्शन हैं जिसकी मदद से आप कौन सी एप या फक्शन कब हो ये तय कर सकते हैं. सेंसर फीचर स्मार्टफोन के एज पर दिए गए हैं. अब स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो HTC U11 में 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और स्मार्टफोन के ऊपरी एज (किनारों) पर सेंसर दिया गया है. डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की QHD स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है. जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.45GHz क्वार्ड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 दिया गया है. ये फ्लैगशिप दो मैमोरी वैरिएंट 4जीबी रैम/ 64जीबी और 6जीबी रैम/ 128जीबी के साथ आते हैं. इसके अलावा आप इस फोन की मैमोरी को 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. कैमरा की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जो 1.4μm पिक्सल क्लैरिटी और अल्ट्रा स्प्रेड ऑटोफोकस के साथ दिया गया है. जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है. वहीं इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जिसमें BSI सेंसर, एचडीआर, पैरानोमा मोड दिया गया है. HTC U11 को पावर देने के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये 24.5 घंटे तक का टॉकटाइम और 14 दिन तक का स्टैंडबाई टाइम देगा. इसके अलावा इसमें एक्सट्रीम, पावर सेविंग मोड, क्विक चार्जिंग 3.0 , जीपीएस , टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget