एक्सप्लोरर

TikTok News: हांगकांग में भी एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से टिकटॉक को हटाया

टिकटॉक ने हांगकांग के मार्केट से निकलने की घोषणा की थी और अब यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए नहीं मिल रहा.टिकटॉक ने हांगकांग छोड़ने की घोषणा के समय चीन के द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का हवाला दिया था.

TikTok News: टिकटॉक के हांगकांग के मार्केट से बाहर निकलने की घोषणा के बाद अब वह गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर भी नहीं मल रहा. हांगांकांग छोड़ने पीछे उसने हाल ही में चीन द्वारा लागू नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का हवाला दिया था. टिकटॉक के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा. इससे पहले वह में भारत में प्रतिबंधित किया गया था. साथ ही प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से भी हटा दिया गया था.

एप खोलने पर मिल रहा बंद होने का मैसेज

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एप को हांगकांग में ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से हटाने के बाद वर्तमान यूजर्स जिनके पास अभी भी अपने स्मार्टफोन में एप है. उनके एप खोलने की कोशिश करने पर एक मैसेज दिखता है जिसमें लिखा है कि  “आपको टिकटॉक पर समय बिताने और हमें आपके जीवन में थोड़ी सी खुशी लाने का अवसर देने के लिए धन्यवाद. हमें यह बताते हुए दुख है कि हमने हांगकांग में टिकटॉक को ऑपरेट करना बंद कर दिया है.

टिकटॉक के हांगंकांग मे 1.5 लाख के करीब एक्टिव यूजर्स थे. सिर्फ टिकटॉक ही नहीं बल्कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, जूम, फेसबुक, ट्विटर सहित कई अमेरिकी कंपनियों ने कहा था कि वे अस्थायी रूप से हांगकांग अधिकारियों को यूजर्स के डेटा से संबंधित जानकारी देना करना बंद करेंगी. गूगल के एक प्रवक्ता के अनुसार "जब कानून प्रभावी हुआ, तो हमने हांगकांग के अधिकारियों को कोई भी नए डेटा देने पर रोक लगा दी और हम नए कानून को डिटेल से रिव्यू करना जारी रखेंगे."

इसी तरह से  फेसबुक ने एक स्टेटमेंट में कहा,"हम हांगकांग से यूजर्स के डेटा के लिए सरकारी अनुरोधों की समीक्षा को रोक रहे हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का आकंलन किया जा रहा है जिसमें मानवाधिकार भी शामिल हैं. इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार विशेषज्ञों के साथ कंसल्ट किया जा रहा है."

गौरतलब है कि इससे पहले भारत में भी टिकटॉक और 58 अन्य ऐप को सरकार ने बैन कर दिया गया था. टिकटॉक  के भारत में 200 मिलियन से अधिक यूजर्स थे, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के यूजर्स थे.

यह भी पढ़ें-

दुनिया में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए अबतक के सबसे ज्यादा 2.26 लाख नए मामले, 5388 लोगों की मौत पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी कुख्यात डकैत 38 साल बाद गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget