एक्सप्लोरर

Haier ने लॉन्च की AI तकनीक वाली स्मार्ट टीवी, जानें क्या हैं खूबियां

गूगल की तरफ से सर्टिफाइड यह स्मार्ट टीवी 50, 55, 58 और 65 इंच की विभिन्न कैटेगरी में लॉन्च किया गया. यह टीवी मॉडर्न एआई के साथ ही एंड्राएड पी (9.0 वर्जन) के साथ लॉन्च हुआ है.

नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी के इस दौर में स्मार्ट टीवी का चलन काफी बढ़ गया है. ज्यादातर कंपनियां अपनी अलग-अलग तकनीक के जरिए लोगों को लुभाने में लगी हुई हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली कंपनी हायर ने बुधवार को अपना स्मार्ट एआई (आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस) एंड्रॉएड एलईडी टीवी लॉन्च किया. यह एलईडी टीवी यू सीरीज का है, जिसकी कीमत 69,900 से शुरू होकर 99,990 रुपये तक रखी गई है.

गूगल की तरफ से सर्टिफाइड यह स्मार्ट टीवी 50, 55, 58 और 65 इंच की विभिन्न कैटेगरी में लॉन्च किया गया. यह टीवी मॉडर्न एआई के साथ ही एंड्राएड पी (9.0 वर्जन) के साथ लॉन्च हुआ है.

हायर इंडिया के अध्यक्ष एरिक ब्रागांजा ने कहा, "हमारी नई एंड्राएड टीवी सीरीज की लॉन्चिंग भारतीय घरों को एक स्मार्ट हब में बदलने की दिशा में उठाया गया कदम है. यह हमारे ग्राहकों को एक बेहतर मनोरंजन अनुभव प्रदान करेगा. यह बिना किसी झंझट के ऑन-डिमांड सामग्री की आवश्यकता को पूरा करेगा. साथ ही यह टीवी ग्राहकों को उनके इकोसिस्टम में अन्य एंड्रॉएड इनेबल्ड डिवाइसेस को नियंत्रित करने की सुविधा भी देगा."

टीवी की यह नई सीरीज विभिन्न आकर्षक सुविधाओं व डिजाइन के साथ पेश की गई है, जिसमें डायमंड कट मेटल फ्रेम, डॉल्बी डिजिटल डिकोडर और स्टीरियो साउंड शामिल है.

इसके सभी मॉडल ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, एचडीएमआई और यूएसबी के साथ एचडीआर प्लेबैक सपोर्ट करते हैं. इसमें पिक्चर क्वालिटी के लिए वाइड कलर गेमट तकनीक का प्रयोग किया गया है.

टीवी के रिमोट में ब्लूटूथ से लेकर गूगल वॉयस की सुविधा भी दी गई है. वहीं नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के लिए भी बटन दिए गए हैं.

इसके अलावा एंड्रॉएड टीवी रिमोट ऐप आईओएस और एंड्रॉएड सॉफ्टवेयर दोनों में उपलब्ध है, जो बेहतर कंट्रोल के साथ मल्टीप्लेयर गेम के लिए काफी शानदार अनुभव कराती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget