एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच कर्मचारियों को मदद के लिए फेसबुक देगा 1000 डॉलर का बोनस

फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को 1000 डॉलर बोनस देने का निर्णय लिया है.

कोरोना वायरस के संकट के बीच फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के हर कर्मचारी को 1000 डॉलर बोनस देने की घोषणा की है. द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को मार्क जुकरबर्ग ने अपने सभी कर्मचारियों को एक ई-मेल भेजा जिसमें उन्होंने 1000 डॉलर यानी की लगभग 74 हजार रुपये का बोनस देने की बात कही है. ये कदम जब उठाया गया है जब कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में मंदी के आसार हैं.

बता दें कि इस समय फेसबुक में करीब 45 हजार कर्मचारी फुल टाइम काम कर रहे हैं. इसके अलावा भी हजारों कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं. कॉन्ट्रैक्ट के कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा या नहीं इस बारे में अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि फेसबुक अकेली कंपनी नहीं है जो अपने कर्मचारियों को बोनस दे रही है. एप्पल, गूगल, ट्विटर भी अपने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर चुके हैं.

वहीं फेसबुक ने मंगलवार को COVID-19 से प्रभावित छोटे व्यवसायों की मदद के लिए 100 मिलियन डॉलर के एक नए प्रोग्राम को लॉन्च करने की घोषणा भी की है. बताया जा रहा है कि ये प्रोग्राम 30 हजार छोटे व्यापारियों की मदद करेगा. आपको बता दें कोरोना वायरस के चलते फेसबुक को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. कंपनी के 28% से ज्यादा के शेयरों में गिरावट हुई है.

वहीं कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए फेसबुक ने 27 फरवरी को होने वाली F8 एनुअल सॉफ्टवेयर डेवलपर कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया था. इसके अलावा मार्च में कोरोना के हालातों को देखते हुए फेसबुक ने कर्मचारियों से घर बैठ कर काम करने के बात रखी थी. साथ ही लोगों को जागरूक करने के प्रयास को लेकर फेसबुक ने टाइमलाइन पर हर तरीके के एडवरटाइजमेंट को बैन करके केवल फेस मास्क के एडवरटाइजमेंट पब्लिश करने शुरू कर दिए है.

ये भी पढ़ें-

जल्द लॉन्च हो सकता है नोकिया का 43 इंच का नया स्मार्ट टीवी, ये मिल सकते हैं फीचर्स

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया नया फ़ास्ट कार चार्जर, कीमत 799 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget