एक्सप्लोरर

फेसबुक ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए बदला डिजाइन, पहली बार जारी किया डार्क मोड

अगर आपने काफी समय से डेस्कटॉप पर फेसबुक लॉगिन नहीं किया है, तो अब कर लीजिए. फेसबुक ने अपने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नया डिजाइन जारी किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए वेबसाइट का नया डिजाइन जारी किया है. इसके साथ ही फेसबुक ने यूजर्स को डार्क मोड का ऑप्शन भी दिया है. यूजर्स एक टॉगल ऑन करके फेसबुक को डार्क मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन ये ऑप्शन सिर्फ डेस्कटॉप यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. अगर डार्क मोड इंटरफेस पसंद न आए, तो यूजर्स अपने पुराने डिजाइन पर वापस जा सकते हैं. फेसबुक ने बयान में क्या कहा? फेसबुक ने क लंबे इंतजार के बाद डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डार्क मोड वर्जन जारी किया है. डेस्कटॉप यूजर्स के लिए इसपर काफी पहले से टेस्टिंग हो रही थी. फेसबुक कंपनी ऐप में कई बदलाव कर चुकी है, लेकिन वेबसाइट डिजाइन में लंबे समय बाद बदलाव किया है. फेसबुक की ओर से एक ब्लॉग में लिखा गया है, "फेसबुक लॉन्च होने के बाद इन 16 सालों में हमने कई बदलाव किए हैं. हमने मोबाइल फेसबुक ऐप ज्यादा फोकस किया है. लेकिन हमारी डेस्कटॉप साइट बदलाव के मामले में काफी पीछे रह गई है. अब हमारी नई वेबसाइट यूजर्स को नया अनुभव देगी." फेसबुक के नए डिजाइन में क्या खास है? फेसबुक के डार्क मोड इंटरफेस में बैकग्राउंड पूरी तरह से ब्लैक है. डार्क मोड का फायदा ये होता है कि आंखों पर ब्राइटनेस का असर बहुत कम होता है. डेस्कटॉप के नए डिजाइन में वीडियो देखना, इवेंट क्रिएट करना, पेज बनाना और ग्रुप बनाना आसान होगा. एडमिन रियल टाइम में प्रीव्यू देख सकते हैं. रियल प्रीव्यू में ये पता चल जाएगा कि कोई पोस्ट या कंटेंट मोबाइल पर कैसा दिखेगा. नया डेस्कटॉप वर्जन काफी हद तक मोबाइल वर्जन की तरह ही है. यानी कि कह सकते हैं कि अब डेस्कटॉप पर भी आपको मोबाइल जैसा इंटरफेस मिलेगा. ये भी पढ़ें- फेसबुक के बाद अब अमेरिका की इस फर्म ने रिलायंस जिओ में हिस्सेदारी खरीदने का किया एलान विवादित पोस्ट को लेकर फेसबुक ने बनाया अपना 'सुप्रीम कोर्ट', जुकरबर्ग के फैसले को भी बदल सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget