एक्सप्लोरर

एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की इस मांग से फोन कॉल हो सकती हैं मंहगी!

एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने कहा है कि उनके नेटवर्क पर दूसरे नेटवर्क से आने वाली कॉल्स को पूरा कराने की लागत 30 से 35 पैसे प्रति मिनट लगती है. आईयूसी में किसी तरह का बदलाव मोबाइल कॉल की दरों को प्रभावित करेगा क्योंकि दूरसंचार दरें तय करते समय इस शुल्क पर ध्यान दिया जाता है.

नई दिल्लीः देश की नंबर वन टेलिकॉम कंपनी एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने इंटरकनेक्शन यूजर चार्ज (आईयूसी) को दोगुना करने की मांग की है. यह मोबाइल कॉल के चार्ज को प्रभावित कर सकता है. इन कंपनियों का कहना है कि उनके नेटवर्क पर दूसरे नेटवर्क से आने वाली कॉल्स को पूरा कराने की लागत 30 से 35 पैसे प्रति मिनट लगती है. आईयूसी में किसी तरह का बदलाव मोबाइल कॉल की दरों को प्रभावित करेगा क्योंकि दूरसंचार दरें तय करते समय इस शुल्क पर ध्यान दिया जाता है.

हालांकि नई कंपनी रिलायंस जियो का मानना है कि इनकमिंग कॉल्स पर किसी तरह का शुल्क नहीं लगना चाहिए. ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने मंगलवार को दूरसंचार ऑपरेटरों के साथ मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'आज की बैठक में सभी प्रमुख दूरसंचार कंपनियां शामिल रहीं. कुछ ऑपरेटरों ने आईयूसी को कम करने की मांग की. वहीं, कुछ ने इसे मौजूदा स्तर पर ही कायम रखने को कहा. कुछ अन्य कंपनियां चाहती हैं कि इसमें बढ़ोतरी की जाए.'

आईयूसी ट्राई तय करता है. फिलहाल प्रत्येक इनकमिंग कॉल पर 14 पैसे प्रति मिनट का आईयूसी लगता है. यह पूछे जाने पर कि क्या दूरसंचार ऑपरेटरों ने मोबाइल टर्मिनेशन शुल्क को मौजूदा 14 पैसे से बढ़ाकर 30 से 35 पैसे प्रति मिनट करने की मांग की है. उन्होंने इसका हां में जवाब दिया. हालांकि उन्होंने किसी ऑपरेटर का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि कई अन्य शुल्क भी आईयूसी का हिस्सा हैं, लेकिन कॉल टर्मिनेट शुल्क कार्यशाला में चर्चा का प्रमुख केंद्र रहा. इसकी वजह यह है कि बड़ी संख्या में कॉल्स पर यह शुल्क लगता है.

उन्होंने कहा कि आईयूसी पर सिफारिशें जल्द तैयार होंगी. हालांकि शर्मा ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई. सूत्र ने कहा, 'एयरटेल ने कहा है कि इनकमिंग कॉल को पूरा करने की लागत 30 पैसे होती है, ऐसे में आईयूसी बढ़ाया जाना चाहिए. जिससे वे अपनी लागत निकाल सकें.'

एक अन्य दूरसंचार कंपनी वोडाफोन का कहना है कि उसके नेटवर्क पर आईयूसी 34 पैसे प्रति मिनट बैठती है, जो आईयूसी की मौजूदा दर का दोगुना है. दूरसंचार दरें तय करते समय इस शुल्क को भी देखा जाता है.

सूत्र ने बताया कि आइडिया सेल्युलर का कहना था कि उसके नेटवर्क पर कॉल को पूरा करने की लागत ट्राई के तरीके से 30 पैसे बैठती है. हालांकि उसकी गणना के हिसाब से यह 35 पैसे प्रति मिनट बैठती है. कंपनी ने कहा कि वह मौजूदा आईयूसी दरों पर अपनी मूल लागत भी नहीं निकाल पाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget