By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 09 Jun 2018 08:45 AM (IST)
मुंबईः टेलीकॉम की दुनिया में सबसे नई लेकिन काफी मशहूर हो चुकी कंपनी रिलायंस जियो ने मार्च (2018) तक कुल 18.66 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने में सफलता पाई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने अपनी सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी. कंपनी के पास साल 2017 के दिसंबर तक कुल 16.01 करोड़ ग्राहक थे.
रिपोर्ट में कहा गया, "2018 के मार्च के अंत तक 18.66 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो की मजबूत विकास दर रही है. प्रत्येक जियो ग्राहक औसतन हर महीने 9.7 जीबी डेटा, 716 मिनट का वॉयस कॉल, और 13.8 घंटों का वीडियो खपत करता है."
रिपोर्ट में दावा किया गया कि जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 17.9 एमबीपीएस है, जोकि उपलब्ध किसी अन्य नेटवर्क की तुलना में दोगुने से भी अधिक है.
आरआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेशअंबानी ने यहां एक रिपोर्ट में कहा, "जियो दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ता मोबाइल नेटवर्क है, जिसने दुनिया को चकित करते हुए ऑपेरशन के पहले साल में ही फायदा दिया है, जिस पर हमें गर्व है."
जियो ने अपने कमर्शियल ऑपरेशन के पहले साल में 723 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि कंपनी का कारोबार 23,714 करोड़ रुपये का रहा.
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा