By: एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | Updated at : 05 Jun 2018 01:13 PM (IST)
नई दिल्लीः रिलायंस जियो को टक्कर देने के इरादे से एयरटेल ने अपना 399 रुपये वाले प्लान को रिवाइज किया है. एयरटेल के इस 339 रुपये वाले प्लान में अब पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा. पहले इस प्लान में 1.4 जीबी डेटा हर दिन मिला करता था लेकिन अब यूज़र को इस प्लान में हर दिन 2.4 जीबी डेटा मिलेगा.
इस अपग्रेडेड प्लान का फायदा चुनिंगा यूजर्स को मिलेगा. एयरटेल के इस प्लान की सीधी टक्कर रिलायंस जियो के 448 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें यूजर को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है. वहीं जियो के 399 वाले प्लान में 1.5 जीबी डेटा हर दिन मिलता है.
खास बात ये है कि एयरटेल का ये 339 रुपये वाला प्लान कुछ सर्किल में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और कुछ सर्किल में 84 दिनों के लिए आता है. जिन यूजर्स के लिए एयरटेल का ये प्लान 84 दिनों के लिए उपलब्ध है उन्हें अब हर दिन 1.4 जीबी की जगह 2.4 जीबी डेटा मिलेगा. इसके साथ ही 100 मेसेज और अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलेगी. इस हिसाब से यूजर को एक जीबी के लिए महज 1.97 रुपये देने पड़ेंगे. जो इस वक्त बाजार का सबसे सस्ता रेट है.
वहीं जिन यूजर के लिए ये प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है वो हर दिन 1.4 जीबी डेटा 100 मेसेज और अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा पाएंगे.
इस रेंज में रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो ये 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा, 100 मेसेज और अनलिमिटेड कॉल ऑफर करता है. आपको बता दें कि हाल ही में जियो ने इस प्लान के साथ एक ऑफर उतारा है जहां 100 रुपये के कैशबैक के साथ यूजर महज 299 रुपये में ये प्लान पा सकता है.
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा