By: एजेंसी | Updated at : 02 Jun 2018 10:54 PM (IST)
कोलकाताः भारत निर्वाचन आयोग (इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया) अब चुनावों में एप की मदद लेगी. आयोग ने कहा है कि अगले चुनावों में हर जगह के लोगों से शिकायत मंगाने के लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा. इस एप की मदद से चुनाव के वक्त अगर कई गड़बड़ी होती है तो आप लोग इसकी जानकारी आयोग को डायरेक्ट दे सकेंगे. आयोग ने यह बात कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान सबूत के साथ शिकायत करने में मोबाइल एप के इस्तेमाल की सफलता को देखते हुए कही है.
मुख्य चुनाव आयोग ओ.पी. रावत ने कहा, "एप्लिकेशन से लोगों को सबूत के साथ शिकायत करने में मदद मिलेगी. हमने कर्नाटक चुनाव में एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया. हम आम लोगों को चुनाव में होने वाली गलतियों पर लगाम लगाने की शक्ति दे रहे हैं. इसके साथ लोग चुनाव प्रक्रिया में पुलिस बन जाएंगे. यह प्रयोग सफल रहा और अब इसका उपयोग हर जगह किया जाएगा."
रावत के अनुसार, एप्लिकेशन में क्षेत्र और संबंधित चुनाव क्षेत्र के अक्षांश और देशांतर का फीचर है. इससे जुड़े हुए चुनाव अधिकारियों की पहचान भी हो सकती है, ताकि शिकायतों का समाधान किया जा सके. उन्होंने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि शिकायतकर्ता की पहचान का खुलासा न हो.
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला