By: एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | Updated at : 02 Jun 2018 05:19 PM (IST)
नई दिल्लीः यूगांडा ने गॉसिप पर कंट्रोल करने और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, वाइबर और ट्विटर के इस्तेमाल पर टैक्स लगाने का फैसला किया है.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, "नए उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक के मुताबिक इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले पर हर शख्स को एक दिन के लिए 200 शिलिंग (0.05 डॉलर, 33.5 रुपये) की दर से जुर्माना लगेगा. यह टैक्स एक जुलाई से प्रभावी होगा."
सोशल मीडिया कानून में बदलाव के लिए पहल करने वाले देश के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने मार्च में कहा था कि सोशल मीडिया फालतू की बातचीत और अफवाहों (गॉसिप) को बढ़ावा देता है. वित्तमंत्री माटिया कासैजा को लिखे पत्र में मुसेवेनी ने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया से प्राप्त कर से देश में गपशप और अफवाहों (गॉसिपिंग) के बुरे नतीजों से निपटने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही इससे देश के बढ़ते राष्ट्रीय कर्ज को चुकाने में भी मदद मिलेगी.
नए कानून में यह प्रावधान भी किया गया है कि मोबाइल से पैसों के कुल ट्रांजैक्सशन पर भी एक फीसदी टैक्स देश के लोगों को देना होगा. यूगांडा में 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के मौके पर राष्ट्रपति मुसेवेनी ने इस पर रोक लगा दी थी और कहा था कि 'ऐसा झूठ को फैलने से रोकने के लिए' किया गया.
यूगांडा में 20 लाख फेसबुक पर एक्टिव यूजर हैं. हाल ही में यूगांडा के पड़ोसी देश तनजानिया ने अपने देश में ब्लॉगर्स और ऑनलाइन पब्लिशर्स पर 930 डॉलर की फीस का बेतुका नियम ला चुका है जिसे देश के एक्टिविस्ट ने कोर्ट में चैलेंज किया है.
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल