एक्सप्लोरर

ChatGPT vs Google: गूगल से कैसे अलग है चैट जीपीटी, यहां उदाहरण से समझिए

ओपनएआई का 'चैट जीपीटी' दुनिया भर में सनसनी मचाएं हुए हैं. आज जानिए कि ये सर्च इंजन गूगल से कैसे अलग और बेहतर है. यहां हमने आपकी सुविधा के लिए 2 एकदम सरल उदाहरण भी दिए हैं. 

ChatGPT vs Google: एक हफ्ते के भीतर 1 मिलियन के ट्रैफिक को हासिल कर 'चैट जीपीटी' ने गूगल की सत्ता हिला कर रख दी थी. दरअसल, सदियों से टेक जॉइंट गूगल का इंटरनेट की दुनिया में राज है. लोगों को अगर कुछ भी नया सर्च या जानना होता है तो वे फौरन गूगल करते हैं. गूगल की पॉपुलैरिटी इतनी है कि इसके सामने आज तक कोई नहीं टिक पाया है. लेकिन अब 'चैट जीपीटी' गूगल को कड़ी टक्कर देने वाला है. कई लोगों का मानना है कि आने वाले समय में गूगल का सर्च बिजनेस चैट जीबीटी एक तरीके से खत्म कर देगा. यहां तक कि खुद गूगल ने चैट जीपीटी को अपने लिए रेड अलर्ट घोषित कर दिया है और कंपनी इससे बेहतर चैटबॉट बनाने पर काम कर रही है. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि ओपन एआई का चैटबॉट गूगल से कैसे अलग और बेहतर है. यहां हम आपको सरल उदाहरण से समझाएंगे जिससे आप आसानी से दोनों के बीच फर्क कर पाएंगे. 

चैट जीपीटी मशीन लर्निंग पर बेस्ड एक AI टूल है जिसमें पब्लिकली मौजूद डेटा फीड किया गया है.

उदाहरण से समझिए

सर्च इंजन गूगल पर जब आप खेल जगत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बारे में सर्च करेंगे तो आपको गूगल पर उनसे जुड़ी खबरें और उनके बारे में कई जानकारी अलग-अलग लिंक्स, वीडियो आदि के माध्यम से मिलेंगी. यानि आपको कुछ भी सर्च करने पर कई ऑप्शन मिलेंगे जिससे आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 


ChatGPT vs Google: गूगल से कैसे अलग है चैट जीपीटी, यहां उदाहरण से समझिए

लेकिन अगर आप यही काम चैट जीपीटी पर करेंगे तो आपको गूगल की तरह कई ऑप्शन नहीं मिलेंगे बल्कि ये सीधे आपको टेक्स्ट के फॉर्मेट में उसका जवाब सरल शब्दों में दे देगा. जैसा कि आप इस फोटो में भी देख सकते हैं कि किस तरह सचिन तेंदुलकर के बारे में चैट जीपीटी ने सीधे आपको बता दिया है कि उन्होंने 2013 में खेल जगत से संयास ले लिया था और इंटरनेशनल क्रिकेट में 30,000 रन बनाए हैं.


ChatGPT vs Google: गूगल से कैसे अलग है चैट जीपीटी, यहां उदाहरण से समझिए

एक और उदाहरण से समझिए. जब आप गूगल पर नेचर (प्रकृति) पर कविता की खोज करेंगे तो आपको यहां कई सारे ऑथर्स के बारे में जानकारी मिलेगी जो नेचर पर कविता लिखते हैं या फिर कई कविताएं आपके सामने होंगी. इसमें से आपको जो कविता सबसे अच्छी लगे वो आप चुन सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको डिटेल रिसर्च करनी होगी और ये टाइम कंजूमिंग प्रोसेस है.


ChatGPT vs Google: गूगल से कैसे अलग है चैट जीपीटी, यहां उदाहरण से समझिए


जबकि अगर आप यही काम चैट जीपीटी पर सर्च करेंगे तो ये आपको सीधे एक कविता लिखकर दे देगा जिससे आपका काम आसान हो जाता है और आपको ज्यादा रिसर्च नहीं करनी पड़ती. 


ChatGPT vs Google: गूगल से कैसे अलग है चैट जीपीटी, यहां उदाहरण से समझिए

 

तो कुल मिलाकर गूगल और चैट जीपीटी में अंतर ये है कि चैट जीपीटी आपको फटाफट जवाब दे देता है जबकि गूगल आपको कई सारे लिंक और जवाब के कई विकल्प देता है. आप चाहे तो वीडियो, इमेज आदि में सवाल का जवाब खोज सकते हैं. जबकि चैट जीपीटी में आपको टेक्स्ट के माध्यम से सीधे जवाब ये टूल देता है. बता दें, चैट जीपीटी को ओपनएआई ने तैयार किया है. ओपनएआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च करने वाली कंपनी है जिसकी शुरुआत एलन मस्क और सैम अल्टमैन ने 2015 में की थी. लेकिन बाद में एलन मस्क इस कंपनी से अलग हो गए थे.

डिस्क्लेमर! OpenAI के ChatGPT पर सवाल पूछने के बाद जो भी जवाब/प्रतिक्रिया आई हैं, हमने उनका खबर में हूबहू प्रयोग किया है. हम ChatGPT द्वारा दिए गए जबावों या उनके प्रभावों के लिए जिम्‍मेदार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:

iOS 16.3 Release Date: iPhone यूजर्स को अब मिलेगी पहले ज्यादा सिक्योरिटी और एडवांस फीचर्स, आने वाला है iOS 16.3 अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget