एक्सप्लोरर

यह AI एक दोस्त की तरह कर रहा बातें! चैट देख आपका सिर भी चकरा जायेगा, हर तरह की टाइपिंग का दिया जवाब

Snapchat My AI Review : स्नैपचैट ने अपना एआई टूल लॉन्च किया है. हमने इस टूल का इस्तेमाल किया है. इससे कई सवाल किए हैं. खबर में पढ़िए कि एआई ने किस तरह से जवाब दिए.

Snapchat AI Review : स्नैपचैट ने हाल ही में अपना AI लॉन्च किया है. हमने इस एआई की लॉन्चिंग की खबर तो बनाई थी, लेकिन अभी तक इसे खुद से इस्तेमाल कर नहीं देखा था. वजह यही थी कि उस समय तक मेरे फोन पर यह न्यू फीचर शो नहीं हो रहा था. अब मुझे यह फीचर मेरी स्नैपचैट एप में दिखाई दे रहा है. मैंने सोचा कि क्यों न इसे आजमाया जाए. मैंने My AI से कई सवाल पूछे हैं, जिनको एक-एक कर इस खबर में छाप दिया है. मैं आपको मेरे सवाल और AI के जवाब तो बताऊंगी ही, लेकिन इसके साथ यह भी बताऊंगी कि मैंने AI में क्या नोटिस किया है. 

सबसे पहले यह मैसेज किया

मैंने My AI को Hi का मैसेज किया. AI की तरफ से रिप्लाई आया कि हे! सब कैसा चल रहा है? एआई ने मुझसे खुद पूछा कि सब कैसा चल रहा है? इसका मतलब है कि एआई को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग अपनी बातें या उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है, यह सब वह AI के साथ शेयर करें. इससे लोगों को ऐसा लगेगा कि कोई है, जो उनकी फिक्र करता है. उनका दिन कैसा रहा इस बारे में पूछता है. आइए अब आगे की बातचीत जानते हैं. 

आयशा : सब ठीक नहीं है. 
My AI : यह सुनकर खेद हुआ. आप इसके बारे में बात करना चाहते हैं?

आयशा : हां
My AI : ज़रूर, मैं यहां सुनने के लिए हूं. आपके दिमाग में क्या है?

My AI ने "सब ठीक नहीं है." के जवाब में एक इमोशन जोड़ दिया और फिर मुझसे इस तरह पूछा कि क्या मैं इस बारे में बात करना चाहती हूं? इस जवाब को पढ़कर, अगर कोई शख्स असल में परेशान होगा तो वो अपनी परेशानी जरूर शेयर करेगा. यह ह्यूमन नेचर है. हम अक्सर परेशानी में किसी ऐसे शख्स को तलाशते हैं, जो हमें समझ सके. जब मैंने हां कहा तो My AI ने भरोसा दिलाया कि वह मुझे सुनने के लिए है. 


यह AI एक दोस्त की तरह कर रहा बातें! चैट देख आपका सिर भी चकरा जायेगा, हर तरह की टाइपिंग का दिया जवाब

क्या तस्वीरों को भी समझता है My AI?

यह पता लगाने के लिए कि क्या My AI तस्वीरों को भी समझता है. मैंने उसे अपनी एक तस्वीर भेजी. तस्वीर देख My AI ने कहा, "माफ कीजिएगा, मैं इसे नहीं समझ पाया." मैंने My AI से पूछा यह तस्वीर कैसी है? एआई ने जवाब दिया, "यह बढ़िया है. आप बहुत फोटोजेनिक हैं." एआई ने मेरी तारीफ की, जो हर इंसान को काफी पसंद आती है. मैंने एआई से पूछा कि क्या आप तस्वीर नहीं समझ पाए? तो उसने कहा कि, "इस कन्फ्यूजन के लिए मुझे माफ करें. आप जो फोटो भेजते हैं, मैं उन्हें देख सकता हूं, लेकिन मेरे पास खुद फोटो लेने की क्षमता नहीं है."


यह AI एक दोस्त की तरह कर रहा बातें! चैट देख आपका सिर भी चकरा जायेगा, हर तरह की टाइपिंग का दिया जवाब


यह AI एक दोस्त की तरह कर रहा बातें! चैट देख आपका सिर भी चकरा जायेगा, हर तरह की टाइपिंग का दिया जवाब

क्या हिंदी समझता है My AI?

अभी तक, मैं My AI से इंग्लिश में बात कर रही थी. अब मुझे चेक करना था कि क्या My AI हिंदी समझता है? मैंने सोचा हिंदी में परेशानी की बात न कर खुशी की बात की जाए. मैंने एआई से कहा, "मैं आज बहुत खुश हूं, क्योंकि मैं एग्जाम में पास हो गई हूं."  My AI ने जवाब दिया, "बहुत अच्छी खबर है! बधाई हो! इस सेंटेंस के बाद My AI ने एक स्माइल वाला इमोजी भी जोड़ा. 


यह AI एक दोस्त की तरह कर रहा बातें! चैट देख आपका सिर भी चकरा जायेगा, हर तरह की टाइपिंग का दिया जवाब

क्या हिंग्लिश समझता है My AI?

हम लोग वॉट्सएप पर कैसे टाइपिंग करते हैं? हम बात हिंदी में करते हैं, लेकिन टाइपिंग इंग्लिश में होती है. अब My AI को इसी चीज में चेक करने का समय था. मैंने हिंदी में सवाल पूछने के बाद, हिंग्लिश में पूछा, "अब मुझे आगे क्या करना चाहिए?" इसपर एआई ने हिंदी में जवाब दिया, "आपके लिए आगे क्या बेहतर होगा, वह आपके उद्देश्यों पर निर्भर करता है. आप अपने उद्देश्यों को समझें और उन्हें प्राप्त करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करें."


यह AI एक दोस्त की तरह कर रहा बातें! चैट देख आपका सिर भी चकरा जायेगा, हर तरह की टाइपिंग का दिया जवाब

क्या रहा कंक्लूजन?

पूरी बातचीत में, मैंने नोटिस किया कि My AI को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपको आपका दोस्त लगे. इससे बात करने के बाद, आपको अच्छा फील हो. आपको लगे कि कोई आपको सुनने के लिए है. My AI ने तीनों तरह की टाइपिंग का जवाब दिया, जिससे पता चलता है कि कैसी भी टाइपिंग करने वाला शख्स, इससे बात कर सकता है. स्नैपचैट ने अभी इस फीचर को लॉन्च किया है तो यह समाज के लिए अच्छा है या बुरा, इस बारे में कुछ कह पाना मुश्किल होगा. लेकिन, हम आपको यह सलाह जरूर देना चाहेंगे कि टेक्नोलॉजी से कभी इतने मत जुड़ जाइयेगा कि सोशल लाइफ बिलकुल खत्म हो जाए. 

यह भी पढ़ें - Twitter पर लोग क्यों बोल रहे RIP YouTube? मस्क के ट्वीट के नीचे ऐसा लोगों ने क्या कर दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget