एक्सप्लोरर

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ में तैयार हुई दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश

UP News: महाकुंभ के आयोजन से एक महीने पहले रंगों के जरिए दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली तैयार की गई है. इस रंगोली को इंदौर की शिखा शर्मा और उनके साथ आए पचास कलाकारों की टीम ने तैयार किया है.

Mahakumbha Mela 2025: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे, लेकिन महाकुंभ के आयोजन से एक महीने पहले रंगों के जरिए दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली तैयार की गई है. प्रयागराज के नगर निगम की तरफ से तैयार की गई दुनिया की यह सबसे बड़ी रंगोली महाकुंभ में स्वच्छता की थीम पर आधारित है. इस अनूठी रंगोली के जरिए स्वच्छ महाकुंभ और स्वच्छ प्रयागराज का संदेश दिया जा रहा है. इंदौर से आए हुए पचास कलाकारों की टीम ने चार दिनों की कड़ी मेहनत के बाद इसे तैयार किया है. 

दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली प्रयागराज शहर के जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान पर पचपन हज़ार वर्ग फिट में तैयार की गई है. इसमें महाकुंभ में आस्था से जुड़े हुए तमाम पहलुओं को दर्शाया गया है. इस अनूठी रंगोली में बायो डिग्रेडेबल पाउडर के साथ ही फूलों की पंखुड़ियों और नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल किया गया है. इसमें ऐसे रंग और पाउडर कतई इस्तेमाल नहीं किए गए हैं, जिनसे पर्यावरण को कोई नुकसान हो. 

महाकुंभ में स्वच्छता कितनी जरूरी है और आस्था के मेले को दिव्य - भव्य और सुरक्षित के साथ है स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की कितनी बड़ी भूमिका है, रंगोली में इसे दर्शाया गया है. इस रंगोली को तैयार करने में ग्यारह टन से ज्यादा रंगों का इस्तेमाल किया गया है.

रंगोली में बताया महाकुंभ का महत्व
दुनिया की इस सबसे बड़ी रंगोली में प्रयागराज और महाकुंभ की महिमा का बखान करने वाले शब्दों को लिखने के साथ ही संत महात्माओं - संगम और महाकुंभ के लोगो को भी बनाया गया है. इस रंगोली को अपने रिकॉर्ड बुक में दर्ज करने के लिए लंदन की एक टीम भी यहां पर आई हुई है. जिस मैदान पर रंगोली तैयार की गई है, उसमें चारों तरफ स्वच्छता का संदेश देने वाले स्लोगन लिखी हुई होर्डिंग्स भी लगाई गई है. इस सबसे बड़े रंगोली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. कोई इस रंगोली की तस्वीरे खींच रहा है तो कोई सेल्फी ले रहा है. यहां आने वाले लोगों को प्रयागराज शहर और महाकुंभ को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देने की शपथ भी दिलाई जा रही है. प्रयागराज में तैयार की गई यह रंगोली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

 

महाकुंभ में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली
महाकुंभ में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली

इस रंगोली को इंदौर की शिखा शर्मा और उनके साथ आए पचास कलाकारों की टीम ने लगातार काम करते हुए चार दिनों में इसे तैयार किया है. शिखा शर्मा ने इससे पहले अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के लोकार्पण के मौके पर बड़ी रंगोली तैयार कर सुर्खियां बटोरी थी. उनकी बनाई हुई कुछ रंगोली इससे पहले भी कई रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुकी हैं. इस अनूठी रंगोली को देखने के लिए 12 दिसंबर को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे. इस बार के प्रयागराज महाकुंभ के मौके पर सबसे बड़ी रंगोली के साथ ही कई दूसरे मामलों में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 2027 में चुनाव के लिए यूपी में कैसी होगी BJP की टीम, किसे मिली जगह? जानें क्या है प्लान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget