एक्सप्लोरर

करोड़ों की संपत्ति के लिए मां बनी विधवा बेटी की कातिल, दामाद समेत दोनों गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने दामाद के साथ मिलकर अपनी ही विधवा बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

नोएडा, भाषा। करोड़ों की संपत्ति हड़पने की नीयत से मां ने अपने दमाद के संग मिलकर अपनी ही विधवा बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में हालांकि, सास और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) रणविजय सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सूरजपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव की रहने वाली हुस्नारा नामक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसकी मां बानो ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसने आत्महत्या की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में प्रतीत हुआ कि महिला की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की, तथा आज उसकी हत्या के आरोप में उसके जीजा सगरूद्दीन तथा मां बानो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि हुस्न आरा के बैंक खाते में करीब 50 लाख रुपए हैं तथा उसके नाम से करोड़ों की जमीन है। आरा के पति की पहले मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की मां बानो और जीजा ने एक षड्यंत्र के तहत लाठी से उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा इस मामले को आत्महत्या बताकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मृतका की अकूत संपत्ति को हड़पना चाहते थे, इसलिए उसकी हत्या की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी व मृतका के खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget