एक्सप्लोरर

प्रयागराज: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद भीड़ का हाईवे पर जमकर बवाल, लगा लंबा जाम

प्रयागराज में उस वक्त स्थिति बेकाबू हो गई जब एक ट्रक ने दो यवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा. यही नहीं, बवाल के चलते प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर लंबा जाम लग गया.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में आज सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. हादसे के घंटे भर बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो नाराज़ लोगों ने बवाल शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने प्रयागराज - लखनऊ हाइवे को जाम कर दिया तो पुलिस ने लाठियों के बल रास्ता खाली कराना चाहा. इस पर बवाल और बढ़ गया. पुलिस ने दौड़ा- दौड़ाकर कई लोगों की पिटाई कर दी तो नाराज़ लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की. हालात कुछ देर के लिए बेकाबू हो गए तो पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पडी. हालांकि अधिकारी फायरिंग की बात से इंकार कर रहे हैं.

ट्रक से कुचल जाने के कारण दो युवकों की मौत

यह घटना शहर से करीब पैंतालीस किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ बार्डर पर लालगोपालगंज कस्बे के पास इब्राहिमपुर गांव की है. इसी गांव के दो युवक सोलह साल का अंकित और पंद्रह साल का मुकेश साइकिल से कहीं जा रहे थे. हाइवे पर तेज रफ़्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. अंकित और मुकेश की मौके पर ही मौत के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया. मौके पर एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो नाराज़ लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने हाइवे जाम कर दिया.

जाम हटाने में पुलिस के छूटे पसीने

पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठी के बल पर रास्ता खाली कराना चाहा तो मामला बिगड़ गया. नाराज़ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने भी तमाम लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. घंटे भर बाद वहां हालात काबू में आ सके. इस दौरान हाइवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. मौके पर अब पुलिस व प्रशासन के कई बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं और वह हालात को सामान्य करने में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के दफ्तर पर प्रशासन की कार्रवाई, ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण

उत्तराखंडः कोविड-19 जांच की 'गलत' रिपोर्ट देने वाली लैब्स पर अब होगी सख्त कार्रवाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget