एक्सप्लोरर

Vikas Dubey Postmortem Report: शरीर में मिले 10 जख्म के निशान, एनकाउंटर में तीन गोलियां हुईं आर-पार

Vikas Dubey की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके शरीर में जख्म के 10 निशान मिले हैं. एनकाउंटर में तीन गोलियां उसके शरीर से आर-पार हो गई थीं.

कानपुर: यूपी के कानपुर जिले के बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विकास दुबे के शरीर से तीन गोलियां आर-पार हो गई थीं. उसके शरीर पर कुल 10 जख्म के निशान थे.

शरीर में मिले 10 जख्म के निशान

10 जुलाई को एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है, पहली गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी और अन्य दो गोलियां बाएं सीने में लगी थीं. दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में भी चोटें आईं थीं. विकास दुबे के शरीर में कुल 10 जख्म मिले. छह जख्म (इंट्री-एग्जिट) गोलियों के हैं, जबकि अन्य चार जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में थे. ये जख्म गोलियां लगने के बाद गिरने से हुए.

 सिर, कोहनी, पसली और पेट में भी चोटें

फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 इंजरी का जिक्र है. इसमें छह इंजरी गोलियों की हैं. यानी तीन गोलियां आर-पार (इंट्री-एग्जिट) हुई हैं. एक गोली दोहिने कंधे व अन्य गोलियां बाएं सीने पर लगी थीं. इसके अलावा दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोटें हैं.

पहली गोली विकास के कंधे पर लगी

फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक, पहली गोली विकास के कंधे पर लगी. अन्य दो गोलियां सीने पर लगीं। उसके सिर पर हल्का सा जख्म व सूजन भी थी. कोहनी फट गई है. वहीं पेट और पसली में भी थोड़ा गहरा जख्म व सूजन आई. एसटीएफ ने एनकाउंटर में दावा किया था कि विकास ने उनपर गोली चलाई, तब उन्होंने जवाबी कार्रवाई की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्लैकनिंग का जिक्र नहीं है. इससे ये साफ नहीं हो सका है कि गोली कितनी दूरी से चलाई गई.

10 जुलाई को एनकाउंटर में मारा गया था विकास दुबे 

गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे को 10 जुलाई की सुबह यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था. पुलिस के मुताबिक, एटीएफ की TUV300 गाड़ी पलट जाने के बाद विकास दुबे की भागने की कोशिश की थी. इसी दौरान मुठभेड़ में वो गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ले लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें:

यूपी: नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी, मुठभेड़ में युनुस मलिक नाम का बदमाश गिरफ्तार

सावन के तीसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या का अद्भुत संयोग, लेकिन कोरोना काल में नहीं खुला मेरठ का औघड़नाथ मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget