एक्सप्लोरर

वाराणसी: रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मंचन 17 सितंबर से, 250 वर्षो से हो रहा है आयोजन

Varanasi News: वाराणसी के रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला काशी की एक प्रमुख पहचान के रूप में देखी जाती है, इस बार 17 सितंबर से रामलीला शुरू होने जा रही है. रामलीला के पात्रों का चयन हो चुका है.

Varanasi Ramleela: धर्मनगरी काशी अपनी विरासत और सांस्कृतिक आयोजन के लिए पूरे विश्व में मशहूर है. इसी क्रम में रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला भी काशी की एक पहचान के रूप में देखी जाती है जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. इस आयोजन को देखने के लिए लीला प्रेमी महीनो तक काशी में निवास करते हैं.  भगवान राम के संपूर्ण जीवन पर आधारित केवल यह रामलीला मंचन भर ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को प्रभु राम के जीवन को बेहद करीब से अनुभव करने का एक अवसर मिलता है.

वर्षों से रामनगर की रामलीला आयोजन में शामिल रहने वाले अरविंद कुमार बताते हैं कि विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला को 250 वर्षो से आयोजित किया जा रहा है. राजा उदित नारायण सिंह ने सबसे पहले रामनगर में इसकी शुरुआत की थी. पहले यह एक जगह पर आयोजित होता था लेकिन समय बदलने के साथ रामनगर में ही अलग-अलग स्थलों पर आयोजित की जाती है. सबसे प्रमुख बात की यह आयोजन प्राचीन परंपरा के तहत बिना किसी आधुनिक व्यवस्था को शामिल किए संपन्न कराया जाता है.

17 सितंबर से शुरू होगी रामलीला
इसमें न सिर्फ सभी पात्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है बल्कि उनका खान-पान रहन शयन भी काफी संयमित रहता है. तिथि अनुसार अनंत चतुर्दशी के रावण जन्म से इस रामनगर के रामलीला की शुरुआत होती है और प्रभु राम के राज्यभिषेक तक यह आयोजन चलता रहता है. देश के अलग-अलग हिस्सों से लीला प्रेमी महीनो तक वाराणसी के रामनगर स्थित क्षेत्र में रहते हैं और  बड़े संयम व  धैर्य के साथ प्रभु राम के अलग-अलग जीवन पर आधारित मंचन का दर्शन करते हैं. इस दौरान पूरे रामनगर का माहौल राममय होता है.

अनंत चतुर्दशी से शुरू हो रहे रामनगर की रामलीला आयोजन के बारे में अरविंद कुमार ने बताया कि पात्रों का चयन हो चुका है. अथर्व पांडे प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे,  वहीं आदित्य मिश्रा जानकी जी की भूमिका में होंगे. इसके अलावा देवराज त्रिपाठी राम जी के सबसे प्रिय भाई भरत के रूप में दर्शन देंगे और सूरज पाठक लक्ष्मण, ओम उपाध्याय शत्रुघ्न की भूमिका में होंगे. यह सभी पात्र वाराणसी, चंदौली और मिर्जापुर जनपद से हैं. जुलाई के अंतिम सप्ताह में गणेश पूजन के साथ ही पात्रों का प्रशिक्षण शुरू भी हो गया है. आने वाले 17 सितंबर से रामनगर के  रामलीला की शुरुआत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: बरसाना में रोपवे से होंगे राधा रानी के दर्शन, कान्हा की नगरी में CM योगी की श्रद्धालुओं को सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget