एक्सप्लोरर

Varanasi-Gyanvapi News: काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अब कल होगी सुनवाई, सर्वे की नई तारीख हो सकती है तय

Varanasi-Gyanvapi news: काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अब मंगलवार को सुनवाई होगी.

Varanasi-Gyanvapi News: उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अब मंगलवार को सुनवाई होगी. वाराणसी की एक जिला अदालत ने सोमवार को इस मामले में सुनवाई की. मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अदालत सर्वे की नई तारीख भी तय करेगी. इसके अलावा अदालत के पास कमिश्नर को बदलने की मांग करने वाली याचिका भी है, जिस पर सुनवाई होनी है. बता दें बीते हफ्ते सर्वे का काम पूरा नहीं हो पाया था जिसकी वजह से अदालत को एक बार फिर नई तारीख का एलान करेगी. मंगलवार को दो बजे इस मामले में सुनवाई होगी.

जिला अदालत में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी दलील दी. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मंगलवार का समय दिया. ऐसे में अब कल यह स्पष्ट हो पाएगा कि एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा ही रहेंगे या कोई और रहेगा. अदालत द्वारा मंगलवार की तारीख दिए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि कल सर्वे का काम नहीं होगा. मिली जानकारी के अनुसार अगर अजय मिश्रा ही कमिश्नर रहेंगे तब भी सर्वे की नई तारीख होगी और अगर कोई अन्य कमिश्नर बनाया जाता है तो भी नए सिरे से पूरी प्रक्रिया होगी.

मुस्लिम पक्ष ने दाखिल की थी याचिका
इससे पहले शनिवार को अदालत ने मस्जिद प्रबंधन समिति की ओर से अदालत द्वारा श्रृंगार गौरी मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण और वीडियोग्राफी के लिए नियुक्त आयुक्त (कोर्ट कमिश्नर) को बदलने की मांग वाली याचिका पर अपना आदेश नौ मई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. अदालत द्वारा नियुक्त आयुक्त हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के वकीलों के साथ ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मंदिर परिसर के अंदर गए, लेकिन करीब दो घंटे अंदर बिताने के बाद सर्वे टीम बिना काम पूरा किए ही बाहर आ गयी थी.

वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में शनिवार की सुबह मुस्लिम पक्ष ने अदालत द्वारा नियुक्त आयुक्त को बदलने की याचिका दाखिल की थी. अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के बाद अगली सुनवाई नौ मई को करने तक फैसला सुरक्षित रख लिया था.

दिल्ली की राखी सिंह, लक्ष्मी देवी, सीता साहू और अन्य की दैनिक पूजा और श्रृंगार गौरी में अनुष्ठान करने की अनुमति की मांग करने वाली याचिका पर धार्मिक स्थल की वीडियोग्राफी और सर्वेक्षण करने के लिए उसी अदालत के पहले के आदेश पर यह प्रक्रिया शुरू की है. ज्ञानवापी मस्जिद की बाहरी दीवार पर भगवान गणेश, भगवान हनुमान और नंदी स्थित हैं. उन्होंने 18 अप्रैल, 2021 को अपनी याचिका के साथ अदालत का रुख किया था और विरोधियों को मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने से रोकने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें:

Chandauli News: चंदौली में पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, मामले की जांच को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना

Noida News: सांसद के कार्यक्रम में फटा बम, बाल-बाल बचे लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget