एक्सप्लोरर

UP News:यूपी को मिल सकती है एक और वंदे भारत की सौगात, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी के बीच हो सकता है रूट

Vande Bharat Express: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने राजधानी लखनऊ से अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने का प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड को भेजा है.

Uttar Pradesh News: देश के ज्यादातर राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के साथ ही अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू हो गई है. जिसके साथ ही अब रेलवे अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने की तैयारी कर रही है. मिल रही जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ से तीन मुख्य तीर्थनगरी को पहली बार एक ट्रेन के माध्यम से आपस में जोड़ा जो रहा है.

सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पूरे देश में तेजी से बढ़ा है. जिसके कारण पहले की तुलना में अब यात्रियों के समय की काफी बचत हो रही है और वह पहले की तुलना में कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच रहे हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता और लोकप्रियता को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने राजधानी लखनऊ से अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी को एक ही ट्रेन से जोड़ने के अपने प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड को भेजा है.

राजधानी लखनऊ से जुड़ेंगी तीन तीर्थनगरी

फिलहाल रेलवे बोर्ड ने बीते हफ्ते ही अपनी एक बैठक में अयोध्या-प्रयागराज -वाराणसी सर्किट को जोड़ने और इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी. फिलहाल अब रेलवे बोर्ड इस रूट पर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए  इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री चेन्नई से रेक के आवंटन का इंतजार है. जिसके बाद ही राजधानी लखनऊ से तीन प्रमुख तीर्थनगरी को एक साथ एक ही ट्रेन से जोड़ा जा सकेगा.

5:50 घंटे का होगा सफर

जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस को अयोध्या, प्रयागराज से होकर वाराणसी के बीच चलाए जाने का प्रस्ताव रखा है. बताया जा रहा है यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6 बजे लखनऊ से निकलेगी. प्रस्ताव के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से अयोध्या पहुंचने के बाद सुलतानपुर- प्रतापगढ़ होकर प्रयागराज पहुंचेगी. इसके साथ ही प्रयागराज से वाराणसी जाने के लिए जंघई का रूट लिया लिया जाएगा. वहीं इसी रूट से वंदे भारत एक्सप्रेस की वापसी भी होगी. इसके साथ ही रेलवे ने इस यात्रा को 5:50 घंटे में समाप्त करने का प्रस्ताव दिया है.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: 'यूपी में अब सांड युद्ध दर्शन को स्टेट एडवेंचर घोषित कर देना चाहिए', जानें- अखिलेश यादव ने क्यों की ये मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget