एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पर्यटन योजनाओं के लिए मंत्री ने मांगा बजट, दूसरे राज्यों के लिए जल्द खुलेगी चार धाम यात्रा

उत्तराखंड में पर्यटन योजनाओं को पूरा करने के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्र से राशि जारी करने की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने चारधाम यात्रा शुरु करने के लिए केंद्र का आभार जताया.

नयी दिल्ली: उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश की पर्यटन परियोजनाओं के लिए राशि शीघ्र जारी की जाए. उन्होंने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से मुलाकात कर यह आग्रह किया और उन्हें चारधाम की यात्रा को शुरू करने में केंद्र के सहयोग के लिए धन्यवाद किया. साथ ही पटेल को उत्तराखंड राज्य की ओर से चारधाम की एक कृति (मॉडल) भेंट की.

आधिकारिक बयान के अनुसार, सतपाल महाराज ने कहा कि जैसे-जैसे संक्रमण की गति थमेगी और स्थितियों में सुधार होगा, चारधाम की यात्रा को दूसरे राज्यों के लिए भी खोला जाएगा.

उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ‘स्वदेश दर्शन’ और ‘प्रसाद’ योजनाओं के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया.

सितंबर तक पूरे होंगे प्रोजेक्ट

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत टिहरी में ‘इको एंड एडवेंचर डेस्टिनेशन’ का 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. अब केवल टिहरी पार्किंग निर्माण का कार्य शेष बचा है जिसे सितंबर 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा. इसी प्रकार ‘कुमाऊं हेरिटेज सर्किट’ का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.

सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा स्थित फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआइ) के लिए स्वीकृत 4.75 करोड़ रुपये की राशि में से शेष बची एक करोड़ रुपये की राशि को जारी करने का अनुरोध किया.

उन्होंने आपदा में क्षतिग्रस्त हो गये केदारनाथ धाम स्थित विभिन्न कुंडों के पुनर्निर्माण के कार्य के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अनापत्ति प्राप्त करने में भी मदद का आग्रह किया.

सतपाल महाराज ने कहा, ‘‘उत्तराखंड में अब जो भी पर्यटन होगा उसमें मास्क लगाया जाएगा, सोशल डिस्टेंसिंग होगी और सेनेटाइजेशन का ध्यान रखा जाएगा। इसका पूरा प्रबंध किया जा रहा है.’’

मंत्री के मुताबिक, चारधाम मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसमें चार लेन की रोड बन रही है. उम्मीद है कि बरसात के बाद हम चारधाम के यात्रियों का स्वागत कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी: पकड़ा गया मेरठ में डबल मर्डर का मुख्य आरोपी, मां-बेटी की हत्या कर घर में दबा दी थी लाश

यूपी: झांसी जिला कारागार में कोरोना विस्फोट, 120 कैदी संक्रमित मिले, जेल प्रशासन में हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता का पैसा लूटने वालों की जेबें खाली हुईं', विपक्ष पर CM योगी का पलटवार
'जनता का पैसा लूटने वालों की जेबें खाली हुईं', विपक्ष पर CM योगी का पलटवार
'ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की जगह नहीं', सपा-कांग्रेस पर CM का निशाना
'ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की जगह नहीं', सपा-कांग्रेस पर CM का निशाना
'सपा के प्लान-A में कांग्रेस, प्लान-B में ओवैसी', BJP MLC का निशाना
'सपा के प्लान-A में कांग्रेस, प्लान-B में ओवैसी', BJP MLC का निशाना
यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर अनुप्रिया पटेल बोलीं, 'गठबंधन के भीतर...'
यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर अनुप्रिया पटेल बोलीं, 'गठबंधन के भीतर...'

वीडियोज

Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण
2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
क्या गमले में भी उगा सकते हैं कॉफी का पेड़, जान लीजिए तरीका
क्या गमले में भी उगा सकते हैं कॉफी का पेड़, जान लीजिए तरीका
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
Embed widget