एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Collapse: 'मैं ठीक हूं, मोबाइल चार्जर भेज दो', सुरंग में फंसे मजदूर ने परिजनों से कहा- आप लोग घर जाओ

Uttarakhand Tunnel Accident: उत्तरकाशी में 12 नवंबर को सिलक्यारा टनल धंसने से 41 मजदूर उसमें फंस गए थे. इन मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. पाइप के जरिए इन्हें चीजें पहुंचा रहे हैं.

Uttarakhand Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने की जद्दोजहद जारी है. मंगलवार को सुरंग के अंदर से मजदूरों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें सभी सुरक्षित दिखाई दिए. इनमें से कई मजदूरों के परिजन सुरंग के बाहर ही मौजूद हैं जिनसे उनकी बात कराई जा रही है. बुधवार को भी मजदूरों की परिवारवालों से बात कराई गई जिसमें एक मजूदर ने मोबाइल का चार्जर अंदर भेजने के लिए कहा. 

सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों में से एक पुष्कर सिंह येरी के भाई विक्रम सिंह येरी ने बुधवार को न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि पुष्कर से मेरी बात हुई है. उसने कहा कि मैं अच्छा हूं. आप लोग घर जाइए. मैं आ जाऊंगा. फलों और अन्य खाद्य पदार्थों को पाइप के माध्यम से भेजा गया था. उन्होंने एक मोबाइल चार्जर भी मांगा है.  

छह इंच की पाइप से पहुंचा रहे चीजें

सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों को चीजें पहुंचाने के लिए छह इंच चौड़े पाइप को डाला गया था. छह इंच की 'लाइफ लाइन' डाले जाने से पहले श्रमिकों को खाना, पानी, दवाइयों और ऑक्सीजन की आपूर्ति चार इंच के पाइप से की जा रही थी और उनके रिश्तेदार और बचावकर्मी उनसे इसी पाइप से बातचीत कर रहे थे. 

श्रमिकों से बातचीत में आसानी हुई

इस चौड़ी पाइपलाइन से संचार के बेहतर होने के साथ खाद्य सामग्री भी बड़ी मात्रा में भेजी जा सकती है. सुरंग में फंसे श्रमिकों में शामिल अपने रिश्तेदार प्रदीप किस्कू की कुशलक्षेम जानने के लिए बिहार के बांका से सिलक्यारा पहुंचीं सुनीता हेम्ब्रम ने कहा कि मैंने उनसे बात की. वह ठीक हैं. नए पाइप के जरिए श्रमिकों से बातचीत में आसानी हुई है. इससे पहले हमें उन्हें अपनी आवाज सुनाने के लिए चिल्लाना पड़ता था, लेकिन अब उनकी आवाज स्पष्ट थी. 

पीएम मोदी ले रहे जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी ली. बता दें कि, उत्तरकाशी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन साढ़े चार किलोमीटर लंबी सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे उसमें मलबे के दूसरी ओर श्रमिक फंस गए थे. 

ये भी पढ़ें- 

Noida Police: फ्लिपकार्ट के लिफाफे से हो रही थी ड्रग्स की सप्लाई, BBA की छात्रा समेत 4 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में बारिश से लौटी ठंड, आज भी अयोध्या-गोरखपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में बारिश से लौटी ठंड, आज भी अयोध्या-गोरखपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
Embed widget