एक्सप्लोरर

UCC लागू होने के बाद यूपी में सीएम धामी का सम्मान, कहा- 'मुस्लिम बहनों को कुप्रथाओं से मुक्ति मिली'

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को महिलाओं के अधिकारों का सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का नया युग शुरू हुआ है. कानून समाज में समरसता स्थापित करने का माध्यम बनेगा.

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का यूपी के गजरौला स्थित वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी परिसर में भव्य अभिनंदन किया गया. रविवार को हुए इस सम्मान समारोह में सीएम धामी ने इसे उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता का सम्मान बताया. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से ही वे ऐतिहासिक निर्णय लेने में सक्षम हो सके.

सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान की आत्मा को साकार करने वाला कानून है. यह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने और भारत के संविधान निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि देने का माध्यम है. उन्होंने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता ने दोबारा भाजपा सरकार को चुनकर इस ऐतिहासिक फैसले की नींव रखी.

महिला सशक्तिकरण का नया युग शुरू- सीएम
मुख्यमंत्री ने यूसीसी को महिलाओं के अधिकारों का सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का नया युग शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम बहनों को हलाला, बहुविवाह, बाल विवाह और तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं से मुक्ति मिली है. अब किसी भी महिला को संपत्ति या उत्तराधिकार के मामले में भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि यह कानून जाति, धर्म और लिंग के आधार पर होने वाले कानूनी भेदभाव को खत्म करने का संवैधानिक उपाय है. उन्होंने बताया कि यूसीसी लागू होने के बाद कई मुस्लिम महिलाओं ने उनका आभार व्यक्त किया है. सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से न्यायिक प्रक्रिया भी आसान और तेज होगी. यह कानून समाज में समरसता स्थापित करने का माध्यम बनेगा.

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं है, बल्कि समाज की कुप्रथाओं को समाप्त कर समानता की भावना को मजबूत करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि विश्व के कई मुस्लिम देशों सहित कई सभ्य देशों में पहले से ही समान नागरिक संहिता लागू है.

संभल CO अनुज चौधरी के समर्थन में उतरे यति नरसिंहानंद, सीएम योगी से की बड़ी मांग

देश के अन्य राज्यों को प्रेरित करेगा- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में लागू की गई समान नागरिक संहिता का प्रभाव पूरे भारत में महसूस किया जाएगा. उन्होंने इसे मां गंगा से तुलना करते हुए कहा कि जिस प्रकार गंगा उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश को पवित्र जल से अभिसिंचित करती है, उसी प्रकार यूसीसी का प्रभाव भी देश के अन्य राज्यों को प्रेरित करेगा.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है और समान नागरिक संहिता भी इसी लक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य राज्य भी इस कानून को अपनाकर समरस और समान समाज की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

About the author दानिश अली

दानिश अली लोकसभा के पूर्व सांसद और राजनेता हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget