एक्सप्लोरर

Uttarakhand: मसूरी में कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने जनता का जताया आभार, नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक को लेकर कही ये बात

मसूरी में कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता का आभार जताया है. वहीं बीजेपी की जीत को लेकर सवाल खड़े किये हैं.

मसूरी (Mussoorie) में कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली (Godavari Thapli) द्वारा मसूरी कांग्रेस (Congress) भवन में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मसूरी की जनता का आभार व्यक्त किया गया. उन्होंने कहा कि मसूरी और प्रदेश में कांग्रेस की हार अप्रत्यक्ष है जिस तरीके से पूरे उत्तराखंड में बीजेपी की जन और विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश था उसका विपरीत परिणाम देखने को मिला है.

कांग्रेस नेता ईवीएम मशीन पर उठा रहे सवाल

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय नेतृत्व लगातार समीक्षा कर रहा है. वह एक बार फिर कांग्रेस नेता ईवीएम मशीन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कांग्रेस का सबसे ज्यादा जनाधार था वहां पर बीजेपी को सर्वाधिक वोट पड़े हैं जो उनकी समझ से परे है.

Uttarakhand News : कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड में हार के लिए खुद को भी जिम्मेदार बताया, कार्यसमिति की बैठक पर कही यह बात

बीजेपी के विधायक गणेश जोशी को दी शुभकामनाएं

गोदावरी थापली ने कहा कि इसको लेकर भी कांग्रेस के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व लगातार समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठने लगी है. उन्होंने मसूरी से नवनिर्वाचित बीजेपी के विधायक गणेश जोशी को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणेश जोशी मात्र बीजेपी के विधायक नहीं बने हैं वह मसूरी विधानसभा के विधायक हैं ऐसे में उनको सभी लोगों जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना होगा.

वह भेदभाव की राजनीति ना करें. उन्होंने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज उठाते रहेगी और जनता के साथ खड़ी रहेगी.

 गोदावरी थापली ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है और इसको लेकर कांग्रेस चुनाव मैदान पर जनता को समझाने का प्रयास किया था परंतु हो सकता है कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के चुनावी एजेंडे के साथ बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को जनता को समझाने में असफल रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई लगातार जारी रहेगी वहीं लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश करती रहेगी.

इसे भी पढ़ें:

कांग्रेस ने संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर की चर्चा, पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में हार पर चर्चा के लिए होगी कार्यसमिति की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget