एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड क्रांति दल के काशी सिंह ने बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना साधा, कही ये बड़ी बात

Uttarakhand Kranti Dal: उत्तराखंड क्रांति दल के काशी सिंह ऐरी ने कहा कि, बीजेपी-कांग्रेस के मुख्यमंत्री की हैसियत हाईकमान के मुनीम से ज्यादा नहीं है.

Uttarakhand Kranti Dal Attack on BJP-congress: उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि, भाजपा-कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की हैसियत हाईकमान के मुनीम से ज्यादा नहीं है. उन्होंने कहा कि उक्रांद 2022 में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. पत्रकारों से वार्ता करते हुए उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद का मुख्य एजेंडा मूल निवास लागू करना, गैरसैण राजधानी बनाना, उत्तराखंड में स्थापित किसी भी प्रोजेक्ट में 80 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देना, हर परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी, सशक्त भू-कानून लागू करना, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल उपलब्ध कराना है.

भाजपा पर आरोप

उन्होंने कहा कि, सशक्त भू कानून न होने से बाहर से यहां आ रहे लोग जमीनों की खरीद-फ़रोख्त कर रहे हैं. भाजपा सरकार ने जमीन को कौड़ियों से भाव बेचने के किये कानून बना दिये हैं. 

बाहर के लोग नौकरियों पर डाल रहे हैं डाका 

उन्होंने कहा कि, मूल निवास लागू न होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है. स्थायी निवास होने से अधिकतर बाहर के लोग नौकरियों पर डाका डाल रहे हैं. उन्होंने भाजपा-कांग्रेस को मौसेरे भाई की संज्ञा देते हुए कहा कि, आज तक दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने एक भी घोटाले का पर्दाफाश नहीं किया. दोनों पार्टियां बारी-बारी से उत्तराखण्ड को लूट रही हैं. इस बार जनता को इन्हें सबक सिखाना चाहिए. एक मौका क्षेत्रीय पार्टी को भी मिलना चाहिए, जिसने इस राज्य का निर्माण किया है. इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष ललित बिष्ट, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी किशन मेहता आदि मौजूद थे. 

उक्रांद को दिवंगत नेताओं की कमी खलती रहेगी

केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने उक्रांद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आंदोलनकारी स्वर्गीय अवतार सिंह राणा के गांव रूमसी पहुँचकर परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. साथ ही स्वर्गीय अवतार सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह नेगी के गांव बीरों-बष्टी पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की. 

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अवतार सिंह राणा और नरेंद्र नेगी के निधन से दल को अपूरणीय क्षति हुई है. वे हमेशा दल के प्रति समर्पित रहे. दल को हमेशा उनकी कमी खलती रहेगी. उन्होंने दिवंगत वरिष्ठ आन्दोलनकरी गंगाधर सेमवाल, बालेश्वर डंगवाल, दर्शन बिष्ट को भी याद किया और कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के असमय चले जाने से दल और समाज को नुकसान हुआ है. इन सभी का एक बेहतर उत्तराखंड बनाने का सपना था. जिसे अब हम सभी को मिलकर साकार करना है.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand BJP: एक विधानसभा से दो उम्मीदवारों ने भरा दम, कालाढूंगी विधानसभा से सुरेश तिवारी ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget