एक्सप्लोरर

Uttarakhand BJP: एक विधानसभा से दो उम्मीदवारों ने भरा दम, कालाढूंगी विधानसभा से सुरेश तिवारी ने किया दावा

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वहीं, प्रत्याशियों के अपने अपने दावे भी सामने आ रहे हैं.

Uttarakhand BJP candidate: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आते ही लंबे समय से राजनीतिक दलों से पार्टी और विधानसभाओं में सामाजिक कार्यों सहित अन्य राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय लोग अब खुलकर दावेदारी करने लगे हैं. वहीं, कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता वर्तमान में मीडिया प्रभारी का कार्यभार देख रहे सुरेश तिवारी ने भी चुनावी ताल ठोक दी है. हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए सुरेश तिवारी ने अपने शुरुआती संघर्ष से लेकर अब तक कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के क्षेत्र में किए गए कार्यों को मीडिया के सामने रखते हुए कहा है कि, उन्होंने पार्टी के अलग-अलग फोरम कार्य किया है, लिहाजा उन्हें इस बार कालाढूंगी विधानसभा से मौका दिए जाने की मांग पार्टी हाईकमान से की है.

अब उन्हें मौका दिया जाए

सुरेश तिवारी का कहना है कि, अगर पार्टी उन्हें अवसर देगी तो वह अवश्य जन आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे. सुरेश तिवारी ने कहा कि, 1989 से पिछले 33 सालों से वह पार्टी मे एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी तक कार्य करते आ रहे हैं, लिहाजा अब उन्हें कालाढूंगी विधानसभा से एक अवसर दिया जाए.

इशारों में बंशीधर भगत का नाम लिया 

वहीं, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को लेकर इशारे इशारों में उन्होंने कैबिनेट मंत्री का बैगेर नाम लिए नसीहत देते हुए कहा है कि, पार्टी में अब कई सालों से कार्य कर रहें अनुभवी युवाओं को भी मौका मिलना चाहिए.

एक विधानसभा से दो दावेदारी 

गौरतलब है कि, सुरेश तिवारी कालाढूंगी विधानसभा से लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं और उनके कालाढूंगी विधानसभा से दावेदारी के बाद बंशीधर भगत की राह मुश्किल होती नजर आ रही है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक विधानसभा से दो- दो दावेदारों ने खुलकर मीडिया के सामने चुनाव लड़ने की बात कह दी है. हालांकि, पूर्व में बंशीधर भगत भी कालाढूंगी विधानसभा से ही चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं.

ये भी पढ़ें.

Cab Verification in Noida: वारदातों को रोकने के लिए नोएडा पुलिस ने शुरू किया कैब वेरिफिकेशन का अभियान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget