एक्सप्लोरर

Haridwar: वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, कानून का बताया मुस्लिम विरोधी

Waqf Act Protest: हरिद्वार में वक्फ संशोधन कानून को लेकर बुधवार को मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने इसे मुस्लिम विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की.

Waqf Amendment Act: उत्तराखंड के हरिद्वार में वक्फ संशोधन कानून को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग बुधवार को एसडीएम चौक पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदर्शनकारियों ने बिल को मुस्लिम विरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की. वहीं इस आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन बेदी का भी खुला समर्थन मिला. माहौल गरमाता देख प्रशासन अलर्ट हो गया और कलियर की ओर बढ़ रही भीड़ को मौके पर ही रोक लिया गया. 

मुस्लिम सेवा संगठन के नेतृत्व में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नईम कुरैशी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार संविधान के खिलाफ जाकर देश में बंटवारे की राजनीति कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बिल के जरिए सरकार मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही है. वहीं उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह बिल वापस नहीं लिया गया तो मुस्लिम समाज देशभर में बड़ा आंदोलन छेड़ेगा. उन्होंने इसे सिर्फ मुस्लिम विरोधी ही नहीं, बल्कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया. 

कलियर जाने पर अड़े प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं जब भीड़ कलियर की ओर जाने पर अड़ गई. मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने खुद लोगों को समझाने की कोशिश की. काफी मान-मनौवल के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें दर्ज करवाईं.

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने वक्फ क़ानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए थे. उनसे ज्ञापन ले लिया गया है. जो भी उसमें फिर आगे एक्शन लिया जाना है वो उच्च स्तर की प्रक्रिया है. मैं धन्यवाद बोलूंगा इन लोगों ने हमारी बात मानी और अब कोई अव्यवस्था वाली बात नहीं है. कलियर में इन्होंने इकट्ठा होने को लेकर कॉल किया था, लेकिन अब वहां किसी प्रकार का प्रदर्शन या विरोध नहीं हुआ. 

वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज मुस्लिम संगठन के द्वारा वक्फ संशोधन कानून को लेकर एक विरोध और धरना प्रदर्शन किया गया है, उनके द्वारा मुझे एक ज्ञापन सौंपा गया है जो उचित माध्यम के द्वारा डीएम सर के ज़रिए आगे भेज दिया जाएगा. 

यूपी में बिजली का होने जा रहा है निजीकरण? अखिलेश यादव बोले- 'मोटा चंदा वसूलने की मंशा'

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget