एक्सप्लोरर

खादी ग्रामोद्योग में PM की मोदी की तस्वीर पर सियासत तेज, पूर्व सीएम हरीश रावत का BJP पर हमला

Uttarakhand News: खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की जगह पीएम मोदी की तस्वीर पर विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बीजेपी जोरदार हमला बोला है.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. अब एक बार फिर उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. उन्होंने खादी ग्रामोद्योग भवन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें प्रधानमंत्री की तस्वीर नजर आ रही है. इस तस्वीर को लेकर उन्होंने लिखा कि, "ये दृश्य अविश्वसनीय है, क्या अब खादी भवनों से भी गांधी अदृश्य हो जाएंगे?" 

बीजेपी पर हमलावर हुई कांग्रेस
हरीश रावत द्वारा उठाए गए सवाल को लेकर अब कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर है. कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का कहना है कि ये आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है, क्योंकि महात्मा गांधी की भारत वासियों के दिल में अनूठी जगह है. महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से हमे आजाद कराया ओर अहिंसा और सत्यता का जो पाठ पढ़ाया है, वह आज देश विदेश की यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाया जाता है. कांग्रेस नेता का कहना है कि अपने देश के अन्दर भाजपा और आरएसएस उनको पचा नहीं पा रही है.

कांग्रेस नेता गरिमा ने कहा कि देश के अंदर जितने भी खादी ग्राम उद्योग के केंद्र है, उनमें आजादी के बाद से ही हम लगातार महात्मा गांधी की तस्वीर देखते आए हैं. साल 2014 में जो अवतरित हुए है उनको ये लगता है कि वो बापू की जगह ले पाएंगे, जो लोग अपने इतिहास, इतिहास पुरुषों और धरोहर को सम्भाल कर नहीं रख सकते उनका कभी विकास नहीं होता.

बीजेपी ने कांग्रेस पर किया पलटवार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी अब सब जगह दिखेंगे क्योंकि नरेंद्र मोदी गांधी जी के पदचिन्हों पर चल रहे हैं. जो-जो सीख गांधी जी ने भारत के आमजन को सिखाई थी, इस दिशा क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं.

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो गांधी जी के बताए हुए संदेशों को भूल चुके हैं और वह उनके दिखाए हुए रास्ते से भटक चुके हैं. कांग्रेस छटपटाई हुई है, कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई तोड़ नहीं मिल पा रहा है. उनकी बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस और कांग्रेस के लोग परेशान हैं. इसलिए उन्हें इस प्रकार की चीज दिखाई देती है.

हिंदू युवती ने प्यार के लिए इस्लाम कबूला, वीडियो वायरल होने पर थाने पहुंचे बजरंग दल के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget