एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज में फायरब्रिगेड के जवानों ने दिखाया दमखम, दस मंजिला इमारत में लगी आग बुझाने के लिए की मॉकड्रिल

प्रयागराज में फायर डिपार्टमेंट ने अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक मॉक ड्रिल की और लोगों को आग लगने पर उसे बुझाने के तरीकों के बारे में जानकरी भी दी.

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में आज यानि बुधवार को फायर डिपार्टमेंट ने अपनी तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल (Mock Drill) किया. इसके तहत शहर के सिविल लाइंस इलाके की सबसे बड़ी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग इंदिरा भवन में लगी वर्चुअल आग को बुझाया गया और वहां झुलसे हुए लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया. दस मंज़िला बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से धुंआ निकलते देख यहां मौजूद सैकड़ों लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम फ़ौरन मौके पर पहुंची और तेजी से काम करते हुए आग को बुझा दिया.

आग देखकर लोगों में मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि इस वर्चुअल आग में छह लोग फंसकर झुलस भी गए थे. जिनको फायर डिपार्टमेंट ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को फायर डिपार्टमेंट की एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया. वहीं बिल्डिंग में आग लगने और फायर टीम के रेस्क्यू को देखकर वहां अफरा तफरी मच गई. हालांकि लोगों को जब ये पता चला कि आग हकीकत में नहीं लगी है, बल्कि फायर डिपार्टमेंट ने अपनी तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल किया है तो उन्होंने राहत की सांस ली.

Monalisa Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने तस्वीरें शेयर करते हुए मां के लिए लिखा इमोशनल नोट, एक्ट्रेस की बात जीत लेगी आपका दिल

लोगों को किया गया जागरूक

चीफ फायर आफिसर डॉ राजीव पांडेय के मुताबिक़ गर्मी के सीजन में तेज हवा चलने से आग लगने के मामले बढ़ने लगते हैं. इसलिए तैयारियों को परखने के लिए हमने मॉक ड्रिल किया है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें आग से बचाव और आग लगने की सूरत में उसे बुझाने के तरीकों के बारे में जानकरी भी दी गई. 

Delhi News: हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में अवैध प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा के बीच की जा रही कार्रवाई, देखें तस्वीरें

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget