एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: शपथ ग्रहण से पहले बोले पुष्कर सिंह धामी- यूनिफॉर्म सिविल कोड बेहद जरूरी, इसे लागू करेंगे

उत्तराखंड में बुधवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह एक पारदर्शी शासन देंगे. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में बुधवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि वह एक पारदर्शी शासन देंगे. उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) सहित बीजेपी (BJP) द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले किए गए सभी संकल्प पूरे करेंगे.

क्या बोले धामी
देहरादून में सोमवार शाम को हुई बैठक में धामी को पार्टी विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया था. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जनता से किए गये सभी संकल्पों को उनकी सरकार पूरा करेगी. जिनमें समान नागरिक संहिता का एक प्रमुख संकल्प भी शामिल है.

क्या किया था वादा
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन धामी ने समान नागरिक संहिता के लिए एक उच्चाधिकार समिति बनाने का वादा किया था. धामी ने कहा था कि दोबारा सत्ता में आने पर शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, कानून विशेषज्ञों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों सहित अन्य हितधारकों की एक समिति का गठन किया जाएगा. जो प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करेगी.

सबका किया धन्यवाद
धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में आस्था व्यक्त कर बीजेपी को पुन: जिताने के लिए जनता का आभार प्रकट किया. राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा जनता की सेवा का मौका देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य केंद्रीय नेताओं को भी धन्यवाद दिया.

पीएम पर क्या बोले
उन्होंने कहा, "मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता और एक सैनिक के पुत्र में फिर से भरोसा जताया है." एक सवाल के जवाब में धामी ने कहा कि उनकी सरकार जनाकांक्षाओं के अनुरूप काम करेगी और पारदर्शी शासन देगी. आने वाले दशक को ‘उत्तराखंड का दशक’ बताने के लिए उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा हमारे सामने रखी गयी कल्पना को साकार करने के लिए उनकी सरकार हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड 25 साल का होगा और अपने अस्तित्व की रजत जयंती मनाएगा.

ये भी पढ़ें-

Bihar Politics: मुकेश सहनी का छलका दर्द, फेसबुक लाइव आकर कहा- मेरे साथ हो रही कूटनीति, मान लेनी चाहिए थी लालू यादव की बात

Explained जानें- क्यों छह महीने के भीतर उत्तराखंड और दिल्ली में एक-एक विधानसभा सीट और यूपी में लोकसभा की दो सीटों पर होंगे उप चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget