एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra: अब तक रिकॉर्ड 9 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, इस धाम में सबसे ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु

Uttarakhand News: बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. सोमवार को यात्रियों की संख्या 3 लाख के पार हो गई.

Char Dham Yatra: देश भर से चारधाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने संख्या के मामले में इस बार रिकॉर्ड कायम किया है. अब तक देशभर से कुल 9 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन कर लिए हैं. बदरीकेदार मंदिर समिति ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक सबसे अधिक (लगभग 3 लाख 12 हजार) यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. समिति ने बताया कि लोगों में चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. समिति द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2 लाख 82 हजार यात्रियों ने बदरीनाथ, 1 लाख 73 हजार ने गंगोत्री, 1 लाख 28 हजार यात्रियों ने यमुनोत्री के दर्शन कर लिए हैं.

लगातार बढ़ रही संख्या
समिति के अनुसार बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. समिति के मुताबिक सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन जरूरी करने पर यात्रियों की संख्या में थोड़ा अंतर जरूर आया है लेकिन इससे भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है. बता दें कि 6 मई को भगवान केदारनाथ के कपाट दर्शन के लिए खोले गए थे. वहीं सोमवार को यात्रियों की संख्या 3 लाख के पार हो गई. महज 18 दिनों के अंदर 3 लाख 12 हजार 732 यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किये हैं.

यात्रियों को दी जा रही हर संभव मदद
चमोली प्रशासन ने बताया कि रविवार तक बदरीनाथ धाम में 2 लाख 58 हजार 970 यात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं. वहीं राज्य सरकार और जिला प्रशासन तीर्थयात्रियों को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है. यात्रा मार्ग पर यात्रा मजिस्ट्रेट के माध्यम से व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है.

शिकायतों का हो रहा तत्काल समाधान
किसी भी समस्या के लिए जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है. कंट्रोल रूम 01372-251437, 1077 एवं मोबाइल नंबर 7055753124 व 9068187120 पर मिलने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान कर रहा है. इसके अलावा चारधाम यात्रा  मार्ग से संबंधित महत्वपूर्ण अधिकारियों के फोन नंबर भी प्रचारित किये जा रहे हैं. तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand News: उत्तराखंड में राशन कार्ड को लेकर बदले नियम, सरकार ने बताया कौन-कौन है अपात्र

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भी होगी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच, सरकार ने दिए विभाग को ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR पर बोले ओम प्रकाश राजभर, जानें क्या कहा
राहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR पर बोले ओम प्रकाश राजभर, जानें क्या कहा
शिक्षक MLC चुनाव: अंतिम दिन 3 नए उम्मीदवारों का नामांकन, कुल 19 ने भरे पर्चे
शिक्षक MLC चुनाव: अंतिम दिन 3 नए उम्मीदवारों का नामांकन, कुल 19 ने भरे पर्चे
BJP की राज्यसभा सूची को लेकर कलह! दो पूर्व सांसद नाराज, सियासी हलचल तेज
BJP की राज्यसभा सूची को लेकर कलह! दो पूर्व सांसद नाराज, सियासी हलचल तेज
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget