एक्सप्लोरर

Uttarakhand: विधानसभा चुनाव के लिये रोडमैप तैयार करने में जुटी बीजेपी, जिला कार्यसमिति की बैठकों का दौर

हरिद्वार में बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी.

BJP Meeting in Haridwar: हरिद्वार में बीजेपी कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई. बीजेपी ने प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है. जिसके तहत पूरे प्रदेश में जिला कार्यसमिति की बैठक की जा रही है. बैठक में जिला प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, विधायक सुरेश राठौड़, जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

आगामी चुनाव को लेकर बैठक

हरिद्वार जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि, प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है. जिसमें सभी प्रभारी मंत्रियों को सम्मलित होने के निर्देश दिए गए हैं. उसी के तहत आज मैं भी इस जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचा हूं. बैठकों में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है, उन्होंने बताया कि कोविड-19 की स्थिति ठीक होने के बाद प्रदेश भर में सरकार द्वारा जनता दर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि, वह कोविड-19 की स्थिति को लेकर शाम को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे.

तैयार किया जा रहा है रोडमैप

बैठक में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि, आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा प्रदेश भर में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है. 22 जुलाई तक सभी बैठकें संपन्न कर ली जाएंगी. यह बैठक हमारी चुनावी रणनीति का पार्ट है, इसके बाद मंडल और बूथ कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. भाजपा ने आगामी चुनाव को देखते हुए पूरी तरह से रोडमैप तैयार कर लिया है, सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और जनता को उनका लाभ मिले, इन बैठकों का यही उद्देश्य है.

ये भी पढ़ें.

सिरफिरे शख्स ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, रेलवे ट्रैक के पास फेंका शव

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget