एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: चुनाव से पहले बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर जिले में बीजेपी छोड़कर यशपाल आर्य के कई करीबी नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए.

Uttarakhand Assembly Election 2022: जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे कांग्रेस नेता अपने कुनबे को बढ़ाने में लगे हैं. कांग्रेस ने उधम सिंह नगर जिले में बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है. जहां सोमवार को सितारगंज से बीजेपी नेता सुरेश गंगवार और उनकी पत्नी रेनू गंगवार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. रेनू गंगवार वर्तमान में उधम सिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं. जबकि सुरेश गंगवार 2012 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं.

यशपाल आर्य के हैं करीबी
सुरेश गंगवार यशपाल आर्य के काफी बेहद करीबी माने जाते हैं और 2017 में यशपाल आर्य के साथ सुरेश भी बीजेपी में शामिल हुए थे. अब यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके एक-एक समर्थक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. उसी कड़ी में सोमवार को सुरेश गंगवार समेत सैकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बीजेपी से आए सभी नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.

24 जिला पंचायत सदस्य भी कांग्रेस में
बीजेपी का दामन छोड़कर उधम सिंह नगर के 24 जिला पंचायत सदस्य और कई ग्राम प्रधानों ने भी कांग्रेस का दामन थामा लिया है. उधम सिंह नगर में कुल 34 जिला पंचायत सदस्य हैं जिनमें से 24 ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. इन नेताओं का कांग्रेस में जाना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इन नेताओं को सदस्यता दिलाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी के प्रति जनता का मोह खत्म हो रहा है. लोगों का विश्वास कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है. उसी कड़ी में आज सैकड़ों बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के साथ जुड़ने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें-

Uttrakhand Election 2022: पौड़ी विधानसभा सीट पर बीजेपी में अंर्तकलह, विधायक ने टिकट को लेकर किया बड़ा दावा

Mussoorie News: गलोगी पावर हाउस के पास खाई में गिरे दो बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget