एक्सप्लोरर

Shravasti News: टीचर के स्कूल ना आने पर छात्रों के परिजनों ने खोला मोर्चा, प्रिंसिपल पर लगाया ये बड़ा आरोप

Shravasti: श्रावस्ती में शिक्षा राम भरोसे है क्योंकि यहां पर स्कूलों में अध्यापक पहुंचते ही नहीं हैं. वैसे भी श्रावस्ती में नीति आयोग के हिसाब से यहां की शिक्षा निचले पायदान पर है.

UP News: श्रावस्ती (Shravasti) में शिक्षा राम भरोसे है क्योंकि यहां पर स्कूलों में अध्यापक पहुंचते ही नहीं हैं. वैसे भी श्रावस्ती में नीति आयोग (NITI Aayog) के हिसाब से यहां की शिक्षा निचले पायदान पर है. उसका साफ नतीजा आज देखने को मिला, जब गांव वालों और बच्चों के अभिभावकों ने अध्यापक के स्कूल ना आने पर मोर्चा खोल दिया.

क्या है मामला
मामला श्रावस्ती जनपद के रामपुर ककरा प्राथमिक विद्यालय का है. जहां पर तैनात प्रधानाध्यापक संतोष कुमार अक्सर स्कूल से गायब रहते हैं. कभी कभार मास्टर साहब स्कूल आते हैं तो पूरे महीने की दस्तखत रजिस्टर पर बनाकर गायब हो जाते हैं. इस स्कूल में डेढ़ सौ से अधिक बच्चे हैं और दो मास्टर तैनात हैं. एक प्रधानाध्यापक तो दूसरा सहायक अध्यापक है. सहायक अध्यापक कभी कक्षा 1 से 2 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं तो कभी 4 से 5 तक के बच्चों को. लेकिन प्रधानाध्यापक संतोष कुमार दबंग होने के नाते स्कूल पर अपना रौब जमाये रहते हैं.

क्या है समस्या
आपको बता दें जब यहां के ग्राम प्रधान ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो पता चला कि मास्टर साहब पिछली तीन मार्च को स्कूल में आए थे और चंद ही मिनटों में वापस चले गए थे. तबसे आज तक मास्टर साहब स्कूल में नहीं आये हैं. वहीं फ्री की तनख्वाह लेकर सरकार को चूना लगा रहे हैं. अभिभावकों ने मांग की है कि ऐसे अध्यापक के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि मास्टर साहब उनके बच्चों के भविष्य में उजाला ना करने के बजाय अध्यापक उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने पर लगा है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि नीति आयोग के अनुसार जहां श्रावस्ती के शिक्षा जीरो पायदान पर हैं और शिक्षा को सुधारने के लिये तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं. वहीं मास्टर साहब सरकार के इस मिशन पर पानी फेरते हुये नजर आ रहे हैं.

क्या कहते हैं अध्यापक
वहीं अध्यापक संतोष कुमार कहते हैं कि स्कूल के जरूरी काम से जिला मुख्यालय गए हुए थे. जिसके चलते रजिस्टर में दस्तखत नहीं हो पाई. लेकिन रजिस्टर तीन मार्च से मास्टर साहब की अनुपस्थिति साफ-साफ दर्शा रहा है. वहीं BSA प्रभु राम चौहान कहते हैं, "क्या ABP गंगा के द्वारा मामला प्रकाश में आया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोकते हैं और जांच कराकर कठोर कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: राघव चड्ढा की जगह इस नेता को मिल सकती है दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Varanasi: मणिकर्णिका घाट पर अवैध तरीके से कब्जे से लोगों में भारी नाराजगी, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस
'मां ने 27 रुपये देकर कहा था… लड़ना, डटकर लड़ना', हरीश रावत ने का भावुक पोस्ट
'मां ने 27 रुपये देकर कहा था… लड़ना, डटकर लड़ना', हरीश रावत ने का भावुक पोस्ट
गोरखपुर स्टेडियम का 20% निर्माण पूरा, CM योगी के नेतृत्व में हो रहा काम
गोरखपुर स्टेडियम का 20% निर्माण पूरा, CM योगी के नेतृत्व में हो रहा काम
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget