एक्सप्लोरर

Swatantra Dev Singh ने विपक्षियों पर बोला धावा, कहा- सब जानते हैं समाजवादी पार्टी की सोच 

Unnao: स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा की सपा (Samajwadi Party) की सोच क्या है ये सब जानते हैं. इन्होंने सिर्फ जनता को लूटा है, राज्य को लूटा है. हम विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे.

Swatantra Dev Singh in Unnao: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले में एमएलसी स्वर्गीय अजीत सिंह की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने शिरकत की. स्वर्गीय अजीत सिंह की पत्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को स्मृति चिन्ह दिया. मंच से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्य गिनवाए साथ ही विपक्षियों पर धावा भी बोला. विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विकास, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सपा (Samajwadi Party) की सोच क्या है, सब कोई जानता है. उन्होंने कहा की सपा की सरकार रही, इन लोगों ने राज्य को खूब लूटा है. 

विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र और यूपी सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि  हम विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे. कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर, राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वो हमेशा जब विकास की बात करते हैं तो गरीब के कल्याण की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि वो गरीबों की सम्पूर्ण खुशहाली की बात करते हैं. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गरीबों की क्या आवश्यकता क्या है, पक्के मकान की, शौचालय की, बिजली की, सौभाग्य योजना के गैस सिलेंडर की, आयुष्मान इलाज की, किसान निधि की. जितनी भी योजनाएं हैं वो गरीबों के लिए हैं. 

गरीब परिवार की चिंता करना हम सबका काम है
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की एक गरीब परिवार की चिंता करना हम सबका काम है, इसके लिए हम निरंतर एक-एक कदम आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज है. आज किसी गरीब की झोपड़ी में कोई कब्जा नहीं कर सकता है. गरीब की खुशहाली के लिए हम काम करते हैं, योगी जी जैसा नेतृत्व वाला कोई नेता नहीं है. 

सबको पता है सपा की सोच 
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जैसा, गरीबों की खुशहाली करने का नेतृत्व, ईमानदारी का नेतृत्व, कभी छुट्टी ना लेने वाला नेतृत्व, रात दिन परिश्रम की परकाष्ठा करने वाला नेतृत्व, इस तरह का नेतृत्व किसी दल के पास नहीं है. हम अपने नेता के नाम पर वोट मांगेंगे. वहीं, सपा सरकार में मंत्री रहे मनोज पांडेय के पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की सपा की सोच क्या है ये सब जानते हैं. इन्होंने सिर्फ जनता को लूटा है, राज्य को लूटा है.

ये भी पढ़ें:   

UP Politics: भाजपा पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया है

Varanasi Prabudh Sammelan: सीएम योगी बोले- सनातन धर्म का केंद्र रही है काशी, सबको होती है गर्व की अनुभूति

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget