एक्सप्लोरर

Bareilly News: सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो...'

Bareilly: पूर्व मंत्री और नव निर्वाचित समाजवादी पार्टी के बरेली की भोजीपुरा विधानसभा से विधायक शहजिल इस्लाम के बिगड़े बोल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं.

UP News: पूर्व मंत्री और नव निर्वाचित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बरेली (Bareilly) की भोजीपुरा (BhojiPura) विधानसभा से विधायक शहजिल इस्लाम (Shahjil Islam) के बिगड़े बोल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, शहजिल इस्लाम का सपा की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा बल्कि गोलियां निकलेगी.

क्या बोले विधायक
सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित आज कल चर्चा में बना हुआ है. उन्होंने कहा कि पहले हमारे कम विधायक थे तो सदन में सीएम योगी ने बहुत भला बुरा कहा बस मुंह से गाली नहीं दी बाकी सारे क्रिया कर्म कर दिए. अब हम लोगों की अच्छी संख्या है. विपक्ष के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो आज अगर मुख्यमंत्री होने के नाते नेता सदन होने के नाते योगी आदित्यनाथ अगर अपशब्द कहने का काम करेंगे तो हम लोग भी चुप बैठने वाले नहीं हैं. हम लोग भी हाथों-हाथ जवाब देने का काम करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान कर दिया है कि हम समाजवादी लोग सड़कों पर भी लड़ाई लड़ेंगे और सदन के अंदर भी सरकार से लड़ाई लड़ने का काम करेंगे.

बीजेपी पर कही ये बात
उन्होंने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि परेशान और निराश होने की जरूरत नहीं है. वह दिन चले गए जब उनकी तानाशाही चलती थी. अब एक मजबूत विपक्ष सदन में मौजूद है. उन्होंने कहा कि हमारे हर दिल अजीज नेता जोकि बब्बर शेर है. अखिलेश यादव वहां भी आपके साथ हैं और अगर उनके मुंह से भी आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा गोलियां निकलेगी. परेशान और घबराने की जरूरत नहीं है हम लोग आपके साथ में है. हमारे सब प्रत्याशियों को एक एक-एक लाख वोट मिले हैं. इन्होंने मनमानी करने की कोशिश की तो हम लोग प्रदर्शन करेंगे और सड़के जाम करेंगे. कोई जुर्म जाति बर्दाश्त नहीं होने देंगे. बीजेपी अगर उन्माद फैलाने की कोशिश करेगी तो हम भी उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली दौरे पर आनंदीबेन पटेल ने की पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गजों से मुलाकात, राष्ट्रपति चुनाव की अटकलें शुरू

UP Politics: शिवपाल यादव ने PM Modi और सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget