एक्सप्लोरर

Election Result 2022: यूपी चुनाव में शिवसेना के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त, नोटा से भी कम वोट मिले

UP Result 2022: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका लगा है. शिवसेना को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में नोटा से भी कम वोट मिले हैं.

UP Assembly Election Result 2022: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) खत्म होने के बाद विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका लगा है. शिवसेना (Shiv Sena) को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) के विधानसभा चुनावों में नोटा से भी कम वोट मिले हैं. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) और कांग्रेस (Congress) के साथ मिलकर सरकार चला रही शिवसेना को तीन राज्यों में एक भी सीट नसीब नहीं हुई है.

यूपी में क्या रहा हाल
उत्तर प्रदेश में शिवसेना को 0.03 फीसदी मत हासिल हुए जबकि नोटा को 0.69 प्रतिशत वोट पड़े. वहीं गोवा में शिवसेना ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और सभी की जमानत जब्त हो गई है. शिवसेना को गोवा की चार सीटों पर 100 से भी कम वोट मिले हैं. गोवा में ‘उक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) को 1.12 फीसदी मत मिले जबकि शिवसेना को 0.18 प्रतिशत वोट ही मिल सके. 

क्या बोले शिवसेना प्रवक्ता
गोवा, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में शिवसेना के खराब प्रदर्शन पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "उनकी पार्टी को नोटा विकल्प से भी कम वोट मिले क्योंकि उसके पास उपयोग के लिए बीजेपी जितना पैसा नहीं था." शिवसेना सांसद ने कहा, “ फिर भी हम गोवा और उत्तर प्रदेश में लड़े. हमारी लड़ाई जारी रहेगी. जीत या हार अंत नहीं होता है. यह शुरुआत है, हम काम करना जारी रखेंगे.”

इन दिग्गजों ने मांगा था वोट
विधानसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचार के लिए महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे समेत कई नेताओं को उतारा था. आदित्य ठाकरे ने गोवा और उत्तर प्रदेश में प्रचार किया था. राउत ने भी गोवा में पार्टी के लिए वोट मांगे थे. फिर भी पार्टी महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गोवा में कोई असर दिखाने में नाकाम रही, जहां अच्छी संख्या में मराठी भाषी लोग रहते हैं.

ये भी पढ़ें-

Assembly Election 2022: नीतीश कुमार ने BJP के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल को भी दी बधाई, मणिपुर को लेकर आया पहला रिएक्शन

Uttarakhand Election Result 2022: सीएम पुष्कर सिंह धामी और हरीश रावत समेत उत्तराखंड के बड़े चेहरे जो हार गए चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget