एक्सप्लोरर

UP Election 2022: शिवपाल यादव आज करेंगे जसवंतनगर सीट से नामांकन, सपा के सिंबल पर लड़ रहे है चुनाव

UP Election: शिवपाल यादव आज जसवंतनगर सीट से सपा के गढ़ में नामांकन करेंगे. इस सीट पर वे पांच बार विधायक रह चुके हैं. पिछले बार बीजेपी की लहर में भी उन्होंने भारी अंतर से जीत दर्ज की थी.

UP Assembly Election 2022: आज यूपी में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का आखिरी दिन है. वहीं तीसरे चरण के लिए भी नामांकन जारी है. इसी चरण के अंतर्गत इटावा की जसवंतनगर सीट पर चुनाव होना है. प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव आज जसवंतनगर सीट से नामांकन करेंगे. वे सपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं और सपा के सिंबल पर ही चुनाव लड़ रहे हैं. ये सीट सपा की गढ़ मानी जाती है.

साइकिल पर हैं सवार
शिवपाल सिंह यादव सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव आज जसवंतनगर सीट के लिए नामांकन करेंगे. शिवपाल सुबह 11.30 बजे के करीब कचहरी परिसर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. शिवपाल यादव जसवंतनगर विधानसभा सीट से साइकिल की सवारी कर रहे हैं. शिवपाल जसवंतनगर विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक हैं. इस सीट पर उनका यह छठवां चुनाव होगा. जसवंतनगर सीट पर 1967 में मुलायम सिंह यादव पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद वह लगातार सात बार विधायक बनने में कामयाब रहे. फिर लोकसभा चुनाव लड़ने पर मुलायम सिंह ने वर्ष 1996 में भाई शिवपाल यादव को यहां से उतारा. तब से शिवपाल लगातार पांच बार से विधायक हैं. 

इन्हें दी थी मात
बता दें कि जसवंतनगर विधानसभा सीट इटावा जनपद के अंतर्गत आती है. यहां से पिछली बार बीजेपी की लहर में भी शिवपाल यादव ने अपना गढ़ बचा लिया था. तब उन्होंने बीजेपी के मनीष यादव को 52,616 वोटों से हराया था. वहीं 2012 के चुनाव में भी शिवपाल यादव ने मनीष यादव को ही हराकर चुनाव जीता था. तब मनीष यादव बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में थे. वहीं शिवपाल सिंह यादव भी सपा में ही थे. हालांकि अब शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना ली है. लेकिन फिर भी वे सपा के टिकट पर साइकिल की सवारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए प्रचार कर सकेंगी पार्टियां, 500 लोगों के साथ सभाओं की इजाजत

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता हाजी इकराम कुरैशी ने पार्टी से इस्तीफा दे थामा कांग्रेस का हाथ, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget