एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बुलंदशहर से बीजेपी ने सरकार के मंत्री पर लगाया दांव, जानें अब तक के चुनावों का हाल

UP Elections: 10 फरवरी को बुलंदशहर में प्रथम चरण का मतदान होना है. वहां से बीजेपी ने वर्तमान विधायक व सरकार में मंत्री अनिल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

UP Assembly Election 2022: 10 फरवरी को बुलंदशहर में प्रथम चरण का मतदान होना है. जिसको लेकर एबीपी न्यूज की टीम शिकारपुर विधानसभा पहुंची और वहां से बीजेपी विधायक व मंत्री अनिल शर्मा के द्वारा पांच साल में किए गए विकास कार्यों से जनता की प्रतिक्रिया ली.

कहां की पढ़ाई
बीजेपी विधायक अनिल शर्मा शिकारपुर तहसील के गांव सुरजावली के रहने वाले हैं. उनके दादा लक्ष्मी चंद शर्मा नंबरदार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्‍होंने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से बुलंदशहर के जेपी इंटर कालेज से पास की थी. वह बीएसएसी करने दिल्‍ली चले गए. उनका राजनीतिक करियर 1989 में शुरू हुआ. 1989 में वह सुरजावली गांव के प्रधान बने.

मायावती के रहे हैं करीबी
2002 में उन्‍होंने बसपा के टिकट पर खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, इसमें उन्‍हें जीत हासिल हुई. इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनाव में भी उन्‍होंने खुर्जा से बसपा के टिकट पर जीत हासिल की. परिसीमन के बाद खुर्जा की सीट सुरक्षित श्रेणी में आ गई तो अनिल शर्मा ने शिकारपुर का रुख किया. उनको बसपा सुप्रीमो मायावती का करीबी माना जाता था.

बीजेपी सरकार में मंत्री
2012 के विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने शिकारपुर से बसपा के चिन्‍ह पर चुनाव लड़ा. उस चुनाव में उनको बाहुबली गुड्डू पंडित के भाई सपा के मुकेश शर्मा से हार का सामना करना पड़ा. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले अनिल शर्मा ने बीजेपी ज्‍वाइन कर ली थी. पिछले चुनाव वह बीजेपी के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक बने. चुनाव में अनिल ने अपने समधी बसपा प्रत्याशी मुकुल शर्मा को पराजित किया था. वहीं योगी सरकार में अनिल शर्मा को वन एवं पर्यावरण, राज्य मंत्री बनाया गया. 

कितनी है संपत्ति
एक बार फिर अनिल शर्मा को बीजेपी ने शिकारपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं कांग्रेस ने जियाल रहमान, बसपा से रफीक फड़डा और आरएलडी-सपा गठबंधन से किरनपाल सिंह इस बार शिकारपुर विधानसभा से चुनाव मैदान में हैं. चुनावी हलफनामें के अनुसार अनिल शर्मा की कुल चल संपत्ति एक करोड़ 74 लाख चोबीस हजार एक सौ सत्तर हैं. वहीं उनकी अचल अचल संपत्ति 13 करोड़ है. वहीं शिक्षा की बात करें तो अनिल शर्मा इंटरमीडिएट पास हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: नोएडा में बीजेपी प्रत्याशी के लिए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया डोर टू डोर कैंपेन, जानें कौन है उम्मीदवार

Uttarakhand Election 2022: कोटद्वार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे बीजेपी सांसद अनिल बलूनी, लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget