एक्सप्लोरर

UPSSC PET Exam 2025: 'इतनी दूर सेंटर देने का क्या फायदा', पीईटी परीक्षा देने आए छात्रों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

UPSSC PET Exam 2025: लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पीईटी के परीक्षार्थियों के लिए नगर निगम द्वारा रात्री विश्राम स्थल बनाया गया है. वहीं महिलाओं के लिए अलग और सभी परीक्षार्थियों के लिए टेंट लगाया गया है.

यूपी में सरकारी नौकरियों की सबसे बड़ी परीक्षा UPSSSC PET आज (6सितंबर) और कल यानी (7 सिंतबर) को हो रही है. लाखों उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमाने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे हैं. राजधानी लखनऊ से लेकर गोरखपुर में रेलवे स्टेशनों और परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी है . 

इस बीच कहीं रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ती हुई दिखाई दी तो कहीं परीक्षा केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिली हैं. अब इन परीक्षार्थियों के लिए सरकार से लेकर जिला प्रशासन ने क्या इंतजाम किए उसे लेकर छात्रों ने खुद मीडिया से बातचीत में बताया है. छात्रों का कहना है कि शानदार व्यवस्था हुई है. 

छात्रों ने क्या बताया?

वहीं मऊ से चलकर परीक्षा देने आए विष्णु दुबे ने बताया कि बसों और ट्रेनों में तो बहुत भीड़ है लेकिन यहां पर बढ़िया व्यवस्था है बैठने-उठने की भी सही व्यवस्था है फिलहाल यहां पर कोई दिक्कत नहीं है. बता दें छात्र का कहना है कि बसों और ट्रेनों में काफी भीड़ है लेकिन लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बने विश्राम स्थल पर व्यवस्था अच्छी है. 

वहीं दूसरी तरफ मऊ से परीक्षा देने आए छात्र ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. व्यवस्था के इंतजामों के सवाल पर उनका कहना है कि व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि ठीक से कोई सुविधा है ही नहीं इतनी भीड़ है कि हम लोग बिल्कुल चिपक-चिपक कर ट्रेन में आ रहे हैं. 

वहीं उनका कहना है कि इतना दूर सेंटर दे दिया है चार सौ-पांच सौ किलोमीटर दूर से हम लोग आ रहे हैं क्या फायदा इतनी दूर सेंटर देने का. इस बीच उन्होंने प्रशासन के इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. 

नगर निगम द्वारा बनाया गया विश्राम स्थल

लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पीईटी के परीक्षार्थियों के लिए नगर निगम द्वारा रात्री विश्राम स्थल बनाया गया है. वहीं महिलाओं के लिए अलग और सभी परीक्षार्थियों के लिए टेंट लगाया गया है. वहीं परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थी इन टेंटों में विश्राम कर सकते हैं. इन विश्राम स्थलों में गद्दो की व्यवस्था की गई है. 

परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है जिसमें कई परीक्षार्थियों ने अपनी शिकायतें बताई है. वहीं कुछ परीक्षार्थी इस व्यवस्था से संतुष्ट हैं तो कुछ छात्र प्रशासन के इन इंतजामों से नाखुश हैं. 

परीक्षा देने आए छात्र ने उठाए सवाल 

एक अन्य परीक्षार्थी से बात की गई है तो उन्होंने कहा कि मंडल में ही नजदीक सेंटर देना चाहिए था, पांच सौ किलोमीटर दूर आने में कम से कम हजार-पंद्रह सौ रुपये का खर्चा करना पड़ रहा है ऊपर से शौचालय की सफाई, ब्रश करना ज्यादा भीड़ की वजह से मुश्किल हो रहा है. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों की समूह ग (क्लेरिकल) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित यूपीपीईटी परीक्षा में कुल 25 लाख से ज्यादा छात्र है. परीक्षा यूपी के 48 जिलों में स्थित 10479 केंद्रों पर हो रही है जिसमें दूर-दराज से छात्र परीक्षा देने के लिए आए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget