एक्सप्लोरर

UPPCS Result 2021: यूपीपीसीएस परीक्षा का परिणाम घोषित, अतुल कुमार सिंह टॉपर, दूसरे स्थान पर रहीं सौम्या मिश्रा

यूपीपीसीएस 2021 परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए हैं. अतुल कुमार सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि दूसरे स्थान पर सौम्य़ा मिश्रा रही हैं.

UPPCS Result:  यूपीपीसीएस 2021 के फाइनल नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए. परीक्षा में अभ्यर्थी अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh) को पहला स्थान मिला है जबकि सौम्या मिश्रा (Saumya Mishra) दूसरे स्थान पर रही हैं. अतुल कुमार प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं, वहीं तीसरा स्थान प्रतापगढ़ के ही अमनदीप ने हासिल किया है. यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव आलोक कुमार ने नतीजा घोषित किया है. एसडीएम और डिप्टी एसपी समेत 29 प्रकार के पदों पर 627 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है. 

627 अभ्यर्थियों के लिए खास रहेगी यह दिवाली
कुल 678 पदों में से 627 के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. यूपी लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट पर नतीजे प्रकाशित कर दिए हैं. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को रिजल्ट जारी करने पर लगी रोक हटा दी थी. कोर्ट ने अपने फैसले में आयोग को परिणाम घोषित करने की इजाजत दे दी थी. माना जा रहा था कि नतीजे एक हप्ताह के अंदर जारी हो जाएंगे जबिक  ये रोक हटने के 24 घंटे बाद ही लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को दीपवाली का तोहफा देते हुए रिजल्ट जारी कर दिया.


UPPCS Result 2021: यूपीपीसीएस परीक्षा का परिणाम घोषित, अतुल कुमार सिंह टॉपर, दूसरे स्थान पर रहीं सौम्या मिश्रा

सितंबर में 1285 अभ्य़र्थियों का किया गया था इंटरव्यू
पीसीएस भर्ती का मामला पूर्व सैनिकों को पांच फ़ीसदी आरक्षण देने के मामले में दायर याचिका को लेकर लंबित था. हाई कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही थी. पीसीएस 2021 की भर्ती परीक्षा का विज्ञापन पिछले साल निकाला गया था. इस भर्ती परीक्षा में तकरीबन सात लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. हालांकि प्रारंभिक परीक्षा में साढ़े तीन लाख के करीब अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे. प्रारंभिक परीक्षा में 5957 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. मुख्य परीक्षा के बाद कमीशन ने मुख्य परीक्षा में 1285 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था. इन्हीं अभ्यर्थियों को  इंटरव्यू के लिए बुलाया था. सितंबर महीने में इन अभ्यर्थियों का इंटरव्यू किया गया था.

Imran Masood Joins BSP: बसपा ज्वाइन करने के बाद इमरान मसूद की पहली प्रतिक्रिया, सपा पर जमकर साधा निशाना

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget