एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में गर्मी और हीट वेव से हाल-बेहाल हुए लोग, नोएडा-गाजियाबाद में इस दिन से बंद होंगे स्कूल

UP News: गर्मी के बढ़ते पारे और हीट वेव के असर को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में डीएम ने प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है. नोएडा में रविवार को 46 डिग्री तक पारा रहा.

UP Weather Update: मई का महीना चल रहा है और गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. गर्मी के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते हैं. तो वहीं गर्मी के बढ़ते पारे और हीट वेव के असर को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में डीएम ने प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है. प्रशासन ने पत्र लिखकर इसकी सूचना सभी स्कूलों को जारी की है. इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूल शामिल हैं. नोएडा में रविवार को पारा तकरीबन 46 डिग्री तक पहुंच गया था. इसके और बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिन काफी ज्यादा लू चलने और हीट वेव आने के आसार हैं. गर्मी के बढ़ते पारे को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं. नोएडा  डीएम मनीष वर्मा के आदेश के मुताबिक, सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, जिनमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड सहित प्राइवेट स्कूल शामिल हैं.

25 मई तक स्कूलों की छुट्टी
नोएडा में जारी पत्र में छुट्टी कब तक की गई है, इसके लिए कोई डेट नहीं बताई गई है. उधर गाजियाबाद जिलाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए 25 मई तक सभी स्कूलों को छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हीट वेव के और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है. इसके साथ ही पारा भी लगातार बढ़ने की संभावना है. डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादातर घर में ही रहने की सलाह दी है. उनका कहना है कि अगर बाहर जाना है तो ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें और आंखों की हिफाजत के लिए चश्मा लगाएं.

ये भी पढ़ें: Agra Murder: आगरा की मस्जिद में मिला महिला का शव, चेहरे पर किया पत्थर से हमला, जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget